/newsnation/media/post_attachments/images/2017/07/08/78-89-NASA_5.jpg)
हिंदुओं में गुरू पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। यह पर्व आषाढ़ मास (जून-जुलाई) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 9 जुलाई यानी रविवार को 'गुरु पूर्णिमा' मनाई जाएगी। भारत में गुरू पूर्णिमा के बारे में वैसे तो सोशल मीडिया पर खासा चर्चा रहती है। पर इस साल अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस पर्व की बधाई दी है।
नासा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से 'फुल मून' तस्वीर पोस्ट करते हुए एक ट्वीट किया है। गुरु पूर्णिमा के करीब 16 घंटे से पहले नासा ने ट्वीट कर लिखा,' इस सप्ताहांत पूरा चांद- इसे गुरु पूर्णिमा हे मून, राइप कॉर्न मून, बक मून और हमारा पंसदीदा थंडर मून नाम कहा जाता है।'
Full moon this weekend - called Guru Purnima, Hay Moon, Mead Moon, Ripe Corn Moon, Buck Moon, or our favorite, ⛈️ THUNDER MOON ⛈️ pic.twitter.com/XLufAdoDEQ
— NASA Moon (@NASAmoon) July 7, 2017
इस ट्वीट को करीब 1000 बार से ज्यादा रीट्वीट किया जा चुका है। भारतीयों नासा के इस ट्वीट को काफी पसंद किया जा रहा है।
गुरु पूर्णिमा को लेकर मान्यता है कि प्राचीन काल में इसी दिन शिष्य अपने गुरुओं की पूजा करते थे। ऐसा माना जाता है कि गुरु पूर्णिमा को गुरु की पूजा करने से ज्ञान, शांति, भक्ति और योग शक्ति प्राप्त करने की शक्ति मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Sawan 2017: जानिए, इस बार क्यों बेहद खास है यह महीना
Source : News Nation Bureau