logo-image

Bhadrapada Amavasya 2023: आज अमावस्या के दिन घर में इनमें से एक चीज़ जरूर घर ले आएं, होगी धन की वर्षा

Bhadrapada Amavasya 2023: आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है. इसे कुश ग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं. इस दिन आपको अपने घर कुछ ऐसी वस्तुएं लेकर आनी चाहिए जिससे आपको धनलाभ हो.

Updated on: 14 Sep 2023, 10:42 AM

नई दिल्ली:

Bhadrapada Amavasya 2023: आज कुश ग्रहणी अमावस्या है. अमावस्या का दिन खास उपाय और पूजा पाठ के लिए महत्त्वपूर्ण माना जाता है. इस दिन अगर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर कुछ ऐसी शुभ चीज़ें लेकर आनी चाहिए जिससे आपके घर में लक्ष्मी के आगमन के रास्ते खुलते हैं. वास्तु के अनुसार अपने घर में इन चीज़ों को रखने से आपको लाभ मिलता है. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कभी कोई आर्थिक संकट ना आए, कर्ज़ा ना चढ़ें या कर्ज़ा है तो वो जल्द से जल्द उतर जाए तो आपको इसके लिए अपने घर में आज ही ये चीज़ें जरुर लेकर आनी चाहिए. 

कुशा घास - भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन कुशा घास  को साफ जगह से तोड़कर अपने घर में पवित्र स्थान पर लाकर जरुर रखना चाहिए. जो लोग इसके आसन बनाकर उस पर बैठकर पूजा करते हैं इससे भी उन्हें लाभ होता है. 

कछुआ - वास्तु के अनुसार अगर घर में उत्तर दिशा में कछुआ रखा जाए और उसकी नियम पूर्वक पूजा की जाए तो इससे आय के नए साधन मिलने शुरु हो जाते हैं. अगर आप कछुआ ला रहे हैं तो इसके लिए अमावस्या के दिन को सबसे शुभ माना जाता है. 

स्वास्तिक - हिंदू धर्म में स्वास्तिक का बहुत महत्त्व है इसे घर के प्रवेश द्वार पर रोली से बनाया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमावस्या के दिन घर में चांदी का स्वास्तिक लाकर स्थापित करने से आपके घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है. वास्तु के अनुसार स्वास्तिक का घर में होना महत्त्वपूर्ण माना जाता है. 

एकाक्षी नारियल - अमावस्या के दिन घर में एकाक्षी नारियल जरूर लेकर आएं. इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. घर से नेगेटिविटी खत्म होती है. प्रसाद रूप में इसे ग्रहण करने से घर वालों का स्वास्थय ठीक रहता है और तरक्की के मार्ग भी बनते चले जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhadrapada Amavasya 2023: भाद्रपद की अमावस्या पर पितरों को कैसे दें धूप, क्या है सही समय

तो आप भी अगर आज इनमें से कोई एक उपाय करते हैं तो आपको इसका लाभ अवश्य मिलता है. ये सारी जानकारी मान्यताओं और शास्त्रों पर आधारित है. न्यूज़ नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता. 

यह भी पढ़ें: Kushagrahani Amavasya 2023: आज है कुशग्रहणी अमावस्या, जानें इसका महत्त्व

इसी तरह की और जानकारी के लिए आप हमारे साथ यूं ही जुड़े रहिए.