देशभर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सामने आए मनमोहक दृश्य
इस खास मौके पर मथुरा और वृन्दावन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो काफी भव्य लग रहा था
highlights
- वृन्दावन से कई दिल छू लेने वाले दृश्य सामने आए हैं
- मथुरा और वृन्दावन को दुल्हन की तरह सजाया गया
- मंदिर परिसर के अंदर लाइटें लगाई गई थीं
नई दिल्ली:
देशभर में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई. कन्हैया लाल के दर्शन के लिए देश के सभी कृष्ण मंदिरों में लाखों कृष्ण भक्तों की भीड़ लगी रही. वहीं वृन्दावन से कई दिल छू लेने वाले दृश्य सामने आए हैं, जहां भक्त कृष्ण की भक्ति में खुद को भूलकर गोपाल के हो गए. इस खास मौके पर मथुरा और वृन्दावन को दुल्हन की तरह सजाया गया था, जो काफी भव्य लग रहा था. कन्हैया लाल के जन्मोत्सव पर वृन्दावन की सड़कें खचाखच भरी रहीं. इसके अलावा मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान के गर्भगृह को जेल की तरह सजाया गया था.
इस खबर को भी पढ़ें- क्या कृष्ण भक्त मीरा ने अपने पति को दिया था धोखा, जानें मीराबाई की कहानी
दिल्ली के इस्कॉन मंदिरा का नजारा मनमोहक रहा
दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित इस्कॉन मंदिर का नजारा देखने लायक था. मंदिर पर पूरी तरह से लाइटिंग की गई थी. मंदिर में पानी के बीच स्थित भगवान कृष्ण की मूर्ति को अलग ही रूप दिया गया. उनके जन्मदिन के मौके पर पूरे इलाके को गुब्बारों से सजाया गया था. वही मंदिर परिसर के अंदर लाइटें लगाई गई थीं. यहां श्री कृष्ण लला का जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया. हजारों श्रीकृष्ण भक्तों की भीड़ थी और भक्ति में डूबे कृष्ण भक्तों ने अपने आराध्य देव की पूजा-अर्चना की.
गुजरात और महाराष्ट्र में दही-हांडी के कार्यक्रम हुए आयोजन
इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में दही-हांडी फोड़ने की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. गुजरात और महाराष्ट्र के कई इलाकों में दही-हांडी का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. वहीं गुजरात के द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों ने भगवान कृष्ण की झांकी निकाली. आपको बता दें कि कल देश के कई इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई. हालाँकि आज के दिन मथुरा और वृन्दावन में भी जन्माष्टमी मनाई गई, इसी के चलते आज कई कृष्ण भक्तों ने भगवान की पूजा की और उनके जन्मदिन के अवसर पर व्रत भी रखा.
#WATCH दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में भक्तों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। pic.twitter.com/tBh8kVWJOt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH पश्चिम बंगाल: कोलकाता के इस्कॉन मंदिर में भक्तों ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई। pic.twitter.com/y1jETBnp4f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री आवास पर अपने परिवार के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई और कलाकारों के साथ नृत्य किया। pic.twitter.com/p0pkr8UQte
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/znfWlEuR7f
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बिरला मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। मंदिर में दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/8Bw3q8Mj7p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH दिल्ली: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। pic.twitter.com/9s8vk75rgd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH महाराष्ट्र: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ट्रांसजेंडर समुदाय ने पुणे में दही हांडी उत्सव मनाया। pic.twitter.com/CcrNzvXu89
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH बिहार: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पटना में दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/VmYAAn4FOu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
#WATCH गुजरात: श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सूरत में दही हांडी उत्सव मनाया जा रहा है। pic.twitter.com/i4EgWCJuxy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 7, 2023
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!