फ्रेंच ओपन : लोरेंजो मुसेट्टी की इंजरी ने अल्काराज को दिलाया फाइनल का टिकट
झुग्गी-झोपड़ी डेमोलीशन ड्राइव को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर FIR दर्ज, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सख्त चेतावनी
कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना में बिहार में अपराध का ग्राफ कम : मनन कुमार मिश्रा
'लाडली बहन योजना' कभी बंद नहीं होगी : एकनाथ शिंदे
Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस करेगी जांच
Egg Freezing क्या है? जानिए इसे करवाने की सही उम्र क्या है
उत्तर प्रदेश : ईद-उल-अजहा पर गौतमबुद्ध नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट मोड पर
IND vs ENG: ऐसे कैसे मिलेगी प्लेइंग 11 में जगह? हर मौके पर फ्लॉप हो रहा है ये खिलाड़ी
Corona Cases In India: नोएडा में कोरोना से बच्ची की मौत, आखिर बढ़ते कोविड के मामलों के मायने क्या हैं?

Sawan 2023 : सावन माह में अपनी राशि के हिसाब से करें जलाभिषेक, जानें क्या है महत्व

Sawan 2023 : महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन है. ये दिनांक 4 जुलाई से शुरू हो रहा है. वैसे तो सावन के पूरे माह में जलाभिषेक किया जाता है, जिसमें सोमवार का दिन सबसे खास माना जाता है.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Sawan 2023

Sawan 2023( Photo Credit : social media )

Sawan 2023 : महादेव का सबसे प्रिय महीना सावन है. ये दिनांक 4 जुलाई से शुरू हो रहा है. वैसे तो सावन के पूरे माह में जलाभिषेक किया जाता है, जिसमें सोमवार का दिन सबसे खास माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि सावन के सोमवार का व्रत रखकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करने से महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है. शास्त्रों में सावन सोमवार के अलावा कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में बताया गया है, जिसमें शिवलिंग पर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के सभी कष्ट हर लेते हैं.

Advertisment

ये भी पढ़ें - Shani Margi 2023: शनि की सीधी चाल से इन राशि वालों को होगा धनलाभ, मिलेगी पदोन्नति

तिथियां - 
मौना पंचमी -                                                 7 जुलाई 2023
शुक्र प्रदोष व्रत  -                                           14 जुलाई 2023 शुक्रवार
सावन शिवरात्रि -                                           15 जुलाई 2023 शनिवार 
सावन अमावस्या-                                          17 जुलाई 2023 सोमवार
रवि प्रदोष व्रत -                                             30 जुलाई 2023 रविवार
रवि प्रदोष व्रत (अधिकमास) -                         13 अगस्त 2023 रविवार
मासिक शिवरात्रि (अधिकमास) -                     14 अगस्त 2023 सोमवार
नाग पंचमी -                                                  21 अगस्त 2023 सोमवार
सोम प्रदोष व्रत -                                            28 अगस्त 2023 सोमवार
सावन पूर्णिमा -                                              31 अगस्त 2023  गुरुवार

अपनी राशि के हिसाब से सावन में भगवान शिव का करें जलाभिषेक

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों को गंगाजल से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए. इससे उनके सभी काम सिद्ध हो जाते हैं. 

2. वृष राशि 
वृष राशि के जातकों को जल में अक्षत डालकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए. इससे धन प्राप्ति होती है. 

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गन्ने के रस से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए. इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है.

4. कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों को शक्कर मिश्रित दूध से जालभिषेक करना चाहिए. इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है. 

5. सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को जल में गुलाब डालकर अभिषेक करना चाहिए. इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है. 

6. कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को गन्ने के रस से जलाभिषेक करना चाहिए, इससे शत्रु बाधा से मुक्ति मिल जाती है. 

7. तुला राशि 
पंचामृत से जलाभिषेक करना चाहिए, इससे आर्थिक तंगी दूर हो जाती है. 

8. वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों को घी से जलाभिषेक करना चाहिए. इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिल जाती है. 

9. धनु राशि 
धनु राशि के जातकों को शहद से जलाभिषेक करना चाहिए. इससे घर की सुख-शांति बनी रहती है. 

10. मकर राशि 
मकर राशि के जातकों को गंगाजल और इत्र से जलाभिषेक करना चाहिए. इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति होती है. 

11. कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को गंगाजल से जलाभिषेक करना चाहिए. उससे आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है. 

12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों को गन्ने के रस से जलाभिषेक करना चाहिए. इससे नए अवसर की प्राप्ति होती है. 

shubh yoga Sawan 2023 Date Sawan Maas 2023 सावन में क्या करें सावन में क्या न करें sawan jalabhishek vidhi sawan jalabhishek significance sawan 2023 important tith Shravan month 2023
      
Advertisment