अमरनाथ यात्रा : 1,561 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, 26 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,561 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,561 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

author-image
arti arti
एडिट
New Update
अमरनाथ यात्रा : 1,561 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, 26 अगस्त को समाप्त होगी यात्रा

अमरनाथ यात्रा

रविवार को अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 1,561 श्रद्धालुओं का एक जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '62 वाहनों के काफिले के साथ तीर्थयात्री भगवति नगर यात्री निवास से रवाना हुए। 1,719 तीर्थयात्री पहलगाम आधार शिविर जबकि 382 बालटाल आधार शिविर की ओर बढ़ेंगे।'

Advertisment

60 दिवसीय सालाना अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हुई थी। पिछले 25 दिनों से यह सुचारू रूप से जारी है। अब तक करीब दो लाख 30 हजार यात्रियों ने अमरनाथ बाबा के दर्शन कर लिए हैं।

बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हेलिकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

इस तीर्थयात्रा के दौरान अभी तक चार लोगों की मौत हुई है। यह तीर्थयात्रा 26 अगस्त को समाप्त होगी।

और पढ़ेें- अमेरिका के लॉस एंजेलिस में बंदूकधारी ने किया हमला, एक महिला की मौत

Source : IANS

jammu-kashmir amarnath yatra Religious News
Advertisment