Ravivar Ke Upay: बस रविवार को कर लें ये 5 काम, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत, मिलेगी बेहिसाब सफलता

Ravivar Ke Upay: ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि इन उपायों को करने से ग्रहों के राजा की कृपा प्राप्त होती है.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Ravivar Ke Upay

Ravivar Ke Upay( Photo Credit : news nation)

Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से जातक के जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान की वृद्धि होती है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को प्रसन्न करने और कुंडली में उनकी स्थिति को मजबूत करने के लिए आपको रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर करना चाहिए. माना जाता है कि इन उपायों को करने से  ग्रहों के राजा की कृपा प्राप्त होती है. तो फिर देर किस बात की, आइए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में. 

Advertisment

रविवार के दिन करें ये 6 काम  (Ravivar Ke Upay)

1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रविवार के दिन सूर्य देवता अर्घ्य देने से वह प्रसन्न होते हैं और जातक पर अपनी कृपा बरसाते हैं. अर्घ्य देते समय इस मंत्र का जाप जरूर करें. मंत्र इस प्रकार है - 'ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः' 

2. अगर किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो ऐसे में रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर बाहर निकलें. ऐसा करने से आपको कार्य में सफलता जरूर मिलेगी. इसके साथ ही इस दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना चाहिए. 

3. माना जाता है कि रविवार के दिन मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा बरसती है. 

4. रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करना चाहिए. ऐसा करने से सभी काम में आपको सफलता मिलेगी. साथ ही सूर्य देव भी प्रसन्न होंगे. 

5. रविवार के दिन बरगद के पेड़ के पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर बहते जल में प्रवाहित कर दें. माना जाता है कि ऐसा करने से मनोकामना पूरी हो जाती है. 

6.  ज्योतिष के अनुसार रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें -

Ayodhya: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, अब रात तक होंगे रामलला के दर्शन...देखें टाइमिंग

Surya Stuti: सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए रविवार को करें इस स्तुति का पाठ, साथ ही पढ़ें ये मंत्र

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News sunday totke ravivar ke totke in hindi sunday astro remedies ravivar ke totke sunday tips sunday upay ravivar ke upay in hindi Ravivar Ke Upay
      
Advertisment