फुलैरा दूज 2018: जानें होली से पहले क्यों मनाया जाता है ये पर्व
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। मथुरा और वृंदावन में सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। लोग फूलों की होली खेलती हैं।
मुंबई:
फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को 'फुलैरा दूज' मनाई जाती है। इसे फाल्गुन मास का सबसे पवित्र और शुभ दिन माना जाता है। भले ही इसे शहरों में नहीं मनाते हों, लेकिन उत्तर भारत में गांवों में आज भी इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं।
इस दिन बच्चे पहले अपने-अपने घरों को साफ करते हैं। फिर गोबर से लेपने के बाद फूलों और गुलाल से रंगोली बनाते हैं। यह पर्व होली का त्योहार आने की खुशी में मनाया जाता है।
फुलैरा दूज मनाने का समय
हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल 2018 में फुलैरा दूज 17 फरवरी को मनाई जाएगी। यह दिन में 3 बजकर 56 मिनट से शुरू होकर 18 फरवरी की शाम 4 बजे तक मनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में लें विटामिन-डी, नहीं तो मोटापे से परेशान होंगे बच्चे!
ये है फुलैरा दूज का महत्व
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। मथुरा और वृंदावन में सभी मंदिरों को फूलों से सजाया जाता है। लोग फूलों की होली खेलती हैं।
इस दिन होती हैं सबसे ज्यादा शादियां
यह फाल्गुन मास का सबसे शुभ दिन होता है। इसी वजह से इस दिन सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। इसे शादियों के सीजन का अंतिम दिन माना जाता है।
ये भी पढ़ें: कश्मीर में जहां हुआ था हमला, वहां हुई 'अय्यारी' की शूटिंग
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Bhagwat Geeta Shlok: जीवन बदल देंगे भागवत गीता के ये 10 श्लोक, आज ही अपने बच्चों को सिखाएं
-
Shani Chalisa Lyrics: शनिदेव के भक्त यहां पढ़ें शनि चालीसा और जानें इसके चमत्कारी लाभ
-
South Facing House Vastu: दक्षिण दिशा में है आपका घर, घबराए नहीं, आप भी बन सकते हैं अमीर
-
Mulank 5 Numerology 2024: इस मूलांक के लोगों को मई में मिलने वाली है तरक्की या नई नौकरी