/newsnation/media/post_attachments/images/2024/01/13/mixcollage-13-jan-2024-10-16-pm-1892-28.jpg)
Panchak 2024 Date( Photo Credit : social media )
Panchak 2024 Date: पंचक को बेहद ही अशुभ माना गया है. पांच दिनों तक चलने वाले पंचक में कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक हर माह में पड़ते हैं. ज्योतिष की मानें तो इस दौरान किया गया कार्य में सफलता प्राप्त नहीं होता है. इसलिए पंचक के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य, भूमि-वाहन आदि चीजों की खरीदारी करने की मनाही होती है. तो चलिए जानते हैं साल 2024 में कब-कब हैं पंचक.
पंचक के प्रकार (Types of Panchak)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पंचक पांच प्रकार के होते हैं और यह वार पर आधारित होते हैं. आइए इसके बारे में विस्तार से आपको बताते हैं.
1. रोग पंचक
रविवार के दिन पड़ने वाले पंचक को रोग पंचक के नाम से जाना जाता है. इस पंचक के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में शारीरिक और मानसिक समस्याएं होने लगती हैं.
2. राज पंचक
सोमवार के दिन पड़ने वाले पंचक को राज पंचक के नाम से जाना जाता है. शास्त्रों के अनुसार इस पंचक के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलती है.
3. अग्नि पंचक
मंगलवार के दिन पड़ने वाले पंचक को अग्नि पंचक के नाम से जाना जाता है. इस पंचक में आग फैलने का डर रहता है. इस पंतक के दौरान वैसे काम को बिल्कुल नहीं करना चाहिए जो निर्माण कार्य, मशीन आदि से जुड़ा हो. इन कार्यों को करना अशुभ माना जाता है.
4. चोर पंचक
शुक्रवार के दिन पड़ने वाले पंचक को चोर पंचक के नाम से जाना जाता है. इस पंचक के दौरान किसी भी प्रकार के लेन देन से बचना चाहिए. वहीं इस पंचक के दौरान बिजनेस शुरू करने भी बचना भी चाहिए.
5. मृत्यु पंचक
शनिवार के दिन पड़ने वाले पंचक को मृत्यु पंचक के नाम से जाना जाता है. इस पंचक को मृत्यु के समान कष्ट देने वाला माना गया है. मृत्यु पंचक सबसे खतरनाक पंचक में से एक है.
वहीं आपको बता दें कि बुधवार और गुरुवार के दिन शुरू होने वाले पंचक में कोई भी कार्य की मनाही नहीं होती है.
साल 2024 के पंचक
जनवरी पंचक 2024
मृत्यु पंचक- 13 जनवरी 2024, रात 11.35 - 18 जनवरी 2024, सुबह 03.33
फरवरी पंचक 2024
मृत्यु पंचक- 10 फरवरी 2024, सुबह 10.02 - 14 फरवरी 204, सुबह 10.43
मार्च पंचक 2024
चोर पंचक- 8 मार्च 2024, रात 09.20 - 12 मार्च 2024, रात 08.29
अप्रैल पंचक 2024
चोर पंचक- 5 अप्रैल 2024, सुबह 07.12 - 9 अप्रैल 2024, सुबह 07.32
मई पंचक 2024
2 मई 2024, दोपहर 02.32 - 6 मई 2024, शाम 05.43
मई पंचक 2024
29 मई 2024, रात 08.06 - 3 जून 2023, सुबह 01.40
जून पंचक 2024
26 जून 2024, सुबह 01.49 - 30 जून 2024, सुबह 07.34
जुलाई पंचक 2024
अग्नि पंचक- 23 जुलाई 2024, सुबह 09.20 - 27 जुलाई 2024, दोपहर 01.00
अगस्त पंचक 2024
राज पंचक- 19 अगस्त 2024, रात 07.00 - 23 अग्सत 2024, रात 07.54
सितंबर पंचक 2024
राज पंचक- 16 सितंबर 2024, सुबह 05.44 - 20 सितंबर 2024, सुबह 05.15
अक्टूबर पंचक 2024
रोग पंचक- 13 अक्टूबर 2024, दोपहर 03.44 - 17 अक्टूबर 2024, शाम 04.20
नवंबर पंचक 2024
मृत्यु पंचक- 9 नवंबर 2024, रात 11.27 - 14 नवंबर 2024, सुबह 03.11
दिसंबर पंचक 2024
मृत्यु पंचक- 7 दिसंबर 2024, सुबह 05.07 - 11 दिसंबर 2024, रात 11.48
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)
ये भी पढ़ें -
Mrityu Panchak 2024: आज से शुरू होगा पंचक, अगले 5 दिनों तक गलती से भी ना करें ये काम
Source : News Nation Bureau