Palmistry : हथेली की ये रेखा, बना देगी आपको राजा

हमारी हाथों की लकीरें भविष्य को लेकर कई सारी चीजें बयां करती है

author-image
Aarya Pandey
New Update
Palmistry

Palmistry( Photo Credit : Social Media )

Palmistry : हमारी हाथों की लकीरें भविष्य को लेकर कई सारी चीजें बयां करती है. हम लोगों का व्यक्तित्व, उसका भाग्य और भविष्य हाथों की लकीरों से पता लगा सकते हैं. क्या आप जानते हैं, हमारी हाथों की लकीरें हर दिन बदलती है. इनकी बदलती रेखाओं से हमारे जीवन में  कई प्रकार के बदलाव होते हैं,ये बदलाव अच्छे भी होते हैं और बुरे भी होते हैं. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में हथेली पर कुछ ऐसी रेखाओं के बारे में बताएंगे, जिससे आपके जीवन के सभी रहस्य जुड़े होते हैं. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : इन दो चीजों से जल्द प्रसन्न होंगे भोलेनाथ,पूरी करेंगे मनोकामना

हथेली की ये रेखाएं, जिनमें छिपा है जीवन का रहस्य 

1.जीवन रेखा
हमारी हथेली पर जीवन रेखा तर्जनी और अंगूठे के बीच से होकर गुजरने वाली रेखा होती है. जो कलाई की तरफ जाती है. ये रेखा हमारे जीवन को दर्शाती है. 

2.मस्तिष्क रेखा 
ये हथेली के बीचों बीच एकदम सीधी रेखा होती है. ये जीवन रेखा के आस-पास होती है. यह रेखा व्यक्ति की बुद्धि, व्यवहार और भावनाओं के बारे में बताती है. 

3.हृदय रेखा 
हृदय रेखा को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है. ये रेखा जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा के सबसे ऊपर होती है.इस रेखा से आप व्यक्ति के प्रेम भाव के बारे में पता लगा सकते हैं. 

4.सूर्य रेखा 
सूर्य रेखा अनामिका अंगुली के नीचे होती है. ये रेखा व्यक्ति के धन और सम्मान से जुड़ी हुई होती है. अगर हथेली में सूर्य रेखा एकदम सीधी और स्पष्ट है, तो ऐसे लोगों को व्यवसाय में अपार सफलता मिलती है. 

5.भाग्य रेखा
भाग्य रेखा कलाई से लेकर मध्यमा अंगुली तक होती है. इस रेखा से आप इंसान के करियर और भाग्य के बारे में पता लगा सकते हैं. 

6.स्वास्थ्य रेखा 
स्वास्थ्य रेखा मणिबंध रेखा के ऊपर होती है. कई बार ये किसी व्यक्ति के हथेली पर सीधी होती है,तो किसी व्यक्ति के हथेली पर उलझी हुई नजर आती है. 

7.विवाह रेखा 
विवाह रेखा व्यक्ति के छोटी अंगुली के नीचे होती है. यह रेखा हथेली पर बाहर से अंदर की तरफ आती है. इस रेखा से आप व्यक्ति के विवाह की स्थिति के बारे में पता लगा सकते हैं.

Marriage line palmistry news nation videos hatheli ki rekhaye न्यूज़ नेशन hath ki rekhaye palmistry reading Life line palmistry palmistry news nation live Fate line palmistry
      
Advertisment