logo-image
लोकसभा चुनाव

October 2023 Vrat-Tyohar List: अक्टूबर महीने में पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट

October 2023 Vrat-Tyohar List: अक्टूबर माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत-त्योहार किए जाएंगे. तो चलिए जानते हैं अक्टूबर माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों के बारे में.

Updated on: 28 Sep 2023, 06:12 PM

नई दिल्ली:

October 2023 Vrat-Tyohar List: अक्टूबर का महीना शुरू होने में बस अब कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं. पंचांग के अनुसार अक्टूबर महीने की शुरुआत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि से हो रही है. पूजा-पाठ के लिहाज से देखा जाए तो अक्टूबर माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस माह कई बड़े व्रत-त्योहार किए जाएंगे.  इस महीने में नवरात्रि भी शुरू हो रही है. यानी अक्टूबर महीने में माता रानी की कृपा बनी रहेगी.  इसके अलावा इस महीने जीवित्पुत्रिका व्रत, शरद पूर्णिमा, सर्व पिृत अमावस्या आदि बड़े व्रत-त्योहार किए जाएंगे. वहीं इस माह एक नहीं बल्कि दो ग्रहण भी लगने जा रहा है. तो चलिए जानते हैं अक्टूबर माह में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहारों के बारे में. 

अक्टूबर महीने के व्रत त्योहार (October 2023 Vrat-Tyohar List)

  1. 02 Oct 2023 दिन सोमवार, गांधी जयंती   (Gandhi Jayanti)
  2. 02 Oct 2023 दिन सोमवार, लाल बहादुर शास्त्री जयंती   (Lal Bahadur Shastri Jayanti)
  3. 2 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार, संकष्टी चतुर्थी   (Sankashti Chaturthi 2023)
  4. 3 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार, मासिक कार्तिगाई   (Masik Karthigai)
  5. 4 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, रोहिणी व्रत  (Rohini Vrat)
  6. 5 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार, त्सोकुम महोत्सव  (Tsokum Festival)
  7. 6 अक्टूबर 2023 दिन शुक्रवार, जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी   (Kalashtami, Jitiya Vrat)
  8. 10 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार, इंदिरा एकादशी  (Indira Ekadashi)
  9. 11 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, प्रदोष व्रत  (Pradosh Vrat)
  10. 12 अक्टूबर 2023 दिन गुरुवार, मासिक शिवरात्रि   (Masik Shivaratri)
  11. 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार,  महालय  (Mahalaya)
  12. 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार, सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण   (Sarva Pitru Amavasya/ Surya Grahan) 
  13. 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार, दर्श अमावस्या  (Darsha Amavasya)
  14. 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार, शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती   ( Shardiya Navratri 2023) 
  15. 18 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार, तुला संक्रांति, अश्विन विनायक चतुर्थी   (Tula Sankranti/ Ashwin Vinayak Chaturthi)
  16. 21 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार - नवपत्रिका पूजा, सरस्वती पूजा (Saraswati Avahan)
  17. 22 अक्टूबर 2023 (रविवार)  - दुर्गा महाअष्टमी पूजा, संधि पूजा  (Masik Durgashtami)
  18. 23 अक्टूबर 2023 (सोमवार) - दुर्गा महानवमी पूजा, आयुध पूजा, पंचक शुरू (Maha Navami/Ayudha Puja/Panchank)
  19. 24 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)- दशहरा  (Dussehra)
  20. 25 अक्टूबर 2023 (बुधवार) - पापांकुशा एकादशी (Papankusha Ekadashi)
  21. 26 अक्टूबर 2023 (गुरुवार) - प्रदोष व्रत (शुक्ल) (Pradosh Vrat)
  22. 28 अक्टूबर 2023 - अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, मीराबाई जयंती (Ashwin Purnima Vrat, Kojagara Puja, Sharad Purnima, Mirabai Jayanti
  23. 29 अक्टूबर 2023 - कार्तिक मास शुरू (Kartik Month 2023)