November 2023 Vrat-Tyohar List: दिवाली से लेकर छठ पूजा तक, यहां देखें नवंबर 2023 में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

November 2023 Vrat-Tyohar List: नवंबर माह काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि इस माह धनतेरस, दिवाली से लेकर छठ पूजा तक कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. तो चलिए जानते हैं नवंबर में कौन सा त्योहार किस दिन पड़ रहा है.

News Nation Bureau | Edited By : Sushma Pandey | Updated on: 02 Nov 2023, 12:08:44 PM
November 2023 Vrat-Tyohar List

November 2023 Vrat-Tyohar List (Photo Credit: News Nation)

नई दिल्ली:  

November 2023 Vrat-Tyohar List: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आठवां महीना कार्तिक मास होता है और हिंदू धर्म में इस महीने का विशेष महत्व है. इस महीने में विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. वहीं आठवां महीना यानि कि नवंबर का महीना हिंदुओं के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इस महीने पूजा-पाठ के लिहाज से देखा जाए तो इस माह कई बड़े व्रत-त्योहार किए जाएंगे.  इस महीने करवा चौथ व्रत,  देवउठनी एकादशी, धनतेरस, दिवाली, छठ पूजा, तुलसी विवाह सहित कई बड़े व्रत-त्योहार आएंगे. इसके अलावा इस महीने कई ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. तो चलिए जानते हैं  कार्तिक माह यानि कि नवंबर में आने वाले  प्रमुख व्रत-त्योहारों के बारे में. 

यहां देखें नवंबर 2023 व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट

1 नवंबर 2023 दिन बुधवार - संकष्टी चतुर्थी
1 नवंबर 2023 दिन बुधवार -  करवा चौथ
5 नवंबर 2023 दिन रविवार - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी
9 नवंबर 2023 दिन गुरुवार -  गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी व्रत
9 नवंबर 2023 दिन गुरुवार - रमा एकादशी
10 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार - धनतेरस, प्रदोष व्रत
11 नवंबर 2023 दिन शनिवार - काली चौदस, छोटी दीपावली
11 नवंबर 2023 दिन शनिवार - मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर 2023 दिन रविवार - दिवाली/लक्ष्मी पूजा/ नरक चतुर्दशी
13 नवंबर 2023 दिन सोमवार - कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर 2023 दिन मंगलवार - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट पूजा
15 नवंबर 2023 दिन बुधवार - भैया दूज
16 नवबंर 2023 दिन गुरुवार - विनायक चतुर्थी
17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार - वृश्चिक संक्रांति
19 नवंबर 2023 दिन रविवार - छठ पूजा
22 नवंबर 2023 दिन बुधवार - कंस वध
23 नवंबर 2023 दिन गुरुवार - देवुत्थान एकादशी
24 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार - तुलसी विवाह
25 नवंबर 2023 दिन शनिवार - बैकुंठ चतुर्दशी  
26 नवंबर 2023 दिन रविवार -  देव दीपावली
27 नवंबर 2023 दिन सोमवार - कार्तिक पूर्णिमा

नवंबर 2023 में ग्रह गोचर 

04  नवंबर 2023 दिन शनिवार  -  शनि का कुंभ राशि में गोचर
06  नवंबर 2023 दिन सोमवार -  बुध का वृश्चिक राशि में गोचर
17  नवंबर 2023 दिन शुक्रवार -  सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
27  नवंबर 2023 दिन सोमवार -  बुध का धनु राशि में गोचर 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

ये भी पढ़ें - 

Bhai Dooj 2023 Date: भैया दूज पर बहनें इस तरह करें भाई की पूजा, धन, यश, पैसे और सुख की कभी नहीं होगी कमी

Diwali 2023: कब है दिवाली, अमावस्या की रात करें ये उपाय, धन लक्ष्मी की कभी नहीं होगी कमी

 

First Published : 30 Oct 2023, 02:06:16 PM