नवरात्रि 2017: तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, ये है पूजन विधि

देवी चंद्रघंटा की पूजा के लिए सबसे कलश और समस्त देवी-देवता की अराधना करें।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
नवरात्रि 2017: तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, ये है पूजन विधि

आज मां चंद्रघंटा की हो रही है पूजा (फाइल फोटो)

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां का ये रूप सुंदर और मोहक होता है। चंद्र के समान मां के इस रूप से दिव्य ध्वनियों का आभास होता है। कल्याणकारी मां के मस्तक पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र है, इसलिए इन्हें चंद्रघंटा देवी कहा जाता है।

Advertisment

चंद्रघंटा देवी का वाहन सिंह है। इनकी दस भुजाएं हैं। आठ हाथों में खड़ग, बाण और दिव्य अस्त्र-शस्त्र हैं और दो हाथों से भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। भक्तों का मानना है कि इनके दर्शन मात्र से सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।

ये भी पढ़ें: Navratri 2017: मां दुर्गा के 9 शस्त्रों का ये है रोचक रहस्य 

ये है पूजन विधि

- देवी चंद्रघंटा की पूजा के लिए सबसे कलश और समस्त देवी-देवता की अराधना करें।
- फिर माता के परिवार के साथ भोलेनाथ और ब्रह्मा की पूजा करें।
- 'ऊं ऐं' का मानसिक जाप करें। देवी का पूजन हल्दी से करके पीले फूल अर्पित करें।
- श्री दुर्गा सप्तशती का एक से तीन तक अध्याय पढ़ें।

देवी चंद्रघंटा का उपासना मंत्र

"या देवी सर्वभूतेषु चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:"

ये भी पढ़ें: नवरात्रि 2017: भारत में इन जगहों पर स्थापित है शक्तिपीठ, जानें पौराणिक महत्व

Source : News Nation Bureau

navratri 2017
      
Advertisment