Masik Durga Ashtami 2022 Pujan Samagri List: अष्टमी पर पूजा के लिए इस सम्पूर्ण सामग्री का करें उपयोग, मां दुर्गा का मिलेगा अनन्य आशीष और जीवन होगा निरोग

Masik Durga Ashtami 2022 Pujan Samagri List: हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है. फाल्गुन माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 8 जून को पड़ रहा है. मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है.

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
durga astami n1

अष्टमी पर पूजा के लिए इस सम्पूर्ण सामग्री का करें उपयोग( Photo Credit : News Nation)

Masik Durga Ashtami 2022 Pujan Samagri List and Puja Vidhi: इस समय ज्येष्ठ माह का शुक्ल पक्ष चल रहा है. हर माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी पड़ती है. फाल्गुन माह में दुर्गाष्टमी का पर्व 8 जून को पड़ रहा है. मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है. मासिक दुर्गाष्टमी पर विधि- विधान से मां दुर्गा की उपासना की जाती है. मां दुर्गा की पूजा- अर्चना करने से भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. ऐसे में चलिए जानते हैं दुर्गाष्टमी की सम्पूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट और सरल पूजन विधि के बारे में. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Reason Behind Onion and Garlic Prohibited In Puja: प्याज और लहसुन नहीं किए जाते हैं पूजा में इस्तेमाल, जानें इसके पीछे की पौराणिक कथा

पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Masik Durgashtami 2022 Pujan Samagri)
- लाल चुनरी, लाल वस्त्र, मौली, श्रृंगार का सामान
- दीपक, घी/ तेल, धूप
- नारियल, साफ चावल, कुमकुम
- फूल, देवी की प्रतिमा या फोटो
- पान, सुपारी, लौंग, इलायची, बताशे या मिसरी
- कपूर, फल-मिठाई, कलावा

दुर्गाष्टमी पूजा व्रत शुभ मुहूर्त (Masik Durgashtami 2022 Shubh Muhurt)
ज्येष्ठ, शुक्ल अष्टमी प्रारम्भ- 7 जून को प्रातःकाल 07:54
ज्येष्ठ, शुक्ल अष्टमी समाप्त- 8 जून को प्रातःकाल 08:30 तक

मासिक दुर्गाष्टमी पूजा विधि (Masik Durgashtami 2022 Puja Vidhi)
- दुर्गाष्टमी के दिन प्रातःकाल उठकर घर और पूजा स्थल की सफाई करें. 
- उसके बाद स्नानादि करके साफ वस्त्र धारण करें. 
- लकड़ी की चौकी पर लाल आसन बिछाएं. 
- इस पर मां दुर्गा की तस्वीर या प्रतिमा रखें. 
- मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं और श्रृंगार का सामान अर्पित करें. 
- उनके समक्ष धूप, दीप प्रज्वलित करें तथा कुमकुम, अक्षत, मौली, लाल पुष्प, लौंग, कपूर आदि अर्पित करते हुए विधि पूर्वक पूजन करें. 
- उन्हें पान, सुपारी और इलायची, फल और मिष्ठान अर्पित करें. पूजन के दौरान मां दुर्गा का स्मरण करें और दुर्गा चालीसा पाठ करें. 
- मां दु्र्गा के पूजन के बाद मां दुर्गा की आरती करें और पूजन में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें.

Masik Durga Ashtami 2022 shubh muhurt Masik Durga Ashtami 2022 Pujan Samagri List बजरंगी भाईजान 2 durga chalisa maa durga aarti masik durga ashtami 2022 masik durga ashtami 2022 puja vidhi Masik Durga Ashtami 2022 upay Masik Durga Ashtami 2022 katha
      
Advertisment