Advertisment

Margashirsha Month 2022 : मार्गशीर्ष महीने में कृष्ण भक्त करें ये खास उपाय, पूरी होगी मनोकामना

आप भी श्रीकृष्ण को मानते हैं तो आपके लिए ये महीने काफी फलदायी साबित हो सकता है. दरअसल हिंदू पंचाग के मुताबिक मार्गशीर्ष महीने को भगवान कृष्ण की आराधना के लिए काफी उत्तम महीना माना जाता है

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Margashirsha Month 2022

Margashirsha Month 2022( Photo Credit : Social Media)

Advertisment

Margashirsha Month 2022 : आप भी श्रीकृष्ण को मानते हैं तो आपके लिए ये महीने काफी फलदायी साबित हो सकता है. दरअसल हिंदू पंचाग के मुताबिक मार्गशीर्ष महीने को भगवान कृष्ण की आराधना के लिए काफी उत्तम महीना माना जाता है. इस बार  9 नवंबर 2022 दिन बुधवार से मार्गशीर्ष महीना शुरू हो गया है. खास बात यह है कि, इस महीने को मनोकामना पूर्ति का महीना भी कहा जाता है. यानी इस महीने में कृष्ण की उपासना करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती है.

दरअसल जिस तरह भगवान शिव को सावन का महीना काफी पसंद है.  ठीक उसी तरह कृष्ण को मार्गशीर्ष का महीना प्रिय है. आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि मार्गशीर्ष माह का महत्त्व क्या है, कौन से उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी  होंगी.

मार्गशीर्ष माह का महत्त्व क्या है?
मार्गशीर्ष माह में भगवान श्रीकृष्ण का पूजा-अर्चना करने से भगवान श्रीकृष्ण बेहद प्रसन्न होते हैं और आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है. बता दें कि मार्गशीर्ष माह में ही भगवान श्रीकृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में श्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन को गीता उपदेश भी दिया था. यही वजह है कि, इसी महीने में गीता जयंती भी मनाई जाती है.

मार्गशीर्ष माह में क्या करें उपाय?
जैसा कि आप जानते हैं कि सावन के महीने में भगवान शिव की अराधना बेहद लाभकारी मानी जाती है, ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्णं होती है, ठीक उसी तरह से मार्गशीर्ष माह में भी भगवान श्री कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है. इस महीने में कुछ उपाय आपको अच्छा फल देंगे.

- हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस महीने में यमुना स्नान करना शुभ माना जाता है, क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण को यमुना बहुत प्रिय हैं.
- इस माह में भगवान श्री कृष्ण ने सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इसलिए इस माह में अगर आप गीता का पाठ करते हैं, तो ये आपके लिए बेहद अच्छा है.
- गीता का एक ऐसा श्लोक है, जिसका आप इस माह में रोजाना पाठ करने से मोक्ष की भी प्राप्ति भी होती है. दरअसल इस एक श्लोक के जरिए भगवान श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष माह का जिक्र किया था.
 ये है वो श्लोक -
बृहत्साम तथा साम्नां गायत्री छन्दसामहम्।
मासानां मार्गशीर्ष Sहमृतूनां कुसुमाकरः।।

HIGHLIGHTS

  • मार्गशीर्ष माह का महत्त्व क्या है?
  • मार्गशीर्ष माह में क्या करें उपाय?

Source : News Nation Bureau

उप-चुनाव-2022 Spirituality News in Hindi Margashirsha Purnima margshirsh mahine ke tyohar Margashirsha month Geeta Jayanti 2022 margashirsha ekadashi 2022 margashirsha month in 2022 Margashirsha Month 2022 मार्गशीर्ष मास में
Advertisment
Advertisment
Advertisment