Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जी की इस आरती को पढ़ने से हर इच्छा होगी पूरी, मिलेगा मनचाहा लाभ!

Hanuman Ji Ki Aarti: मंगलवार के दिन आपको हनुमान जी की आरती जरूर पढ़नी चाहिए. इनकी आरती करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आइए यहां पढ़ें बजरंगबली की पूरी आरती.

author-image
Sushma Pandey
एडिट
New Update
Hanuman Ji Ki Aarti

Hanuman Ji Ki Aarti( Photo Credit : social media)

Hanuman Ji Ki Aarti: हिंदू धर्म में हनुमान जी की पूजा के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास माना जाता है. इस दिन भगवान हनुमान की विधिपूर्वक पूजा अर्चना करनी चाहिए. मान्यता है कि इस दिन इनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुफ फलों की प्राप्ति होती है. इनकी पूजा-अराधना करने से जातकों के सभी दुखों का नाश होता है. कहा जाता है कि बिना आरती के कोई भी पूजा पूरी नहीं होती है. इसलिए इस दिन आपको बजरंगबली की आरती जरूर पढ़नी चाहिए. इनकी आरती करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. आइए यहां पढ़ें भगवान हनुमान की पूरी आरती. 

Advertisment

यहां पढ़ें हनुमान जी की पूरी आरती (Hanuman Ji Ki Aarti)

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।
अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुधि लाए।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंका जारि असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।आनि संजीवन प्राण उबारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

पैठी पाताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखारे।
बाएं भुजा असुरदल मारे। दाहिने भुजा संत जन तारे।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारें। जय जय जय हनुमान उचारें।
कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।
जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।
आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें -

Ram Mandir: भगवान को क्यों पहनाए जाते हैं सोने के गहने, जानें इसका धार्मिक महत्व

Mata Parvati Ke Mantra: पति की दीर्घ आयु के लिए जपें माता पार्वती के ये मंत्र, जानें इनका लाभ

Poem On Lord Rama: राम भक्त ने लिखी राम जी के नाम ये कविता, पढ़ते ही भावुक हो जाएंगे आप

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Religion News hanuman ji ki aarti in hindi hanuman ji ki aarti vidhi tuesday astro remedies tuesday upay Hanuman ji Ki Aarti Mangalwar Ke Upay tuesday tips
      
Advertisment