'केसरी चैप्टर-2' में बंगाली नायकों का नाम बदलना गलत : कुणाल घोष
'मध्य प्रदेश महिला लीग' राज्य के इतिहास के लिए स्वर्णिम क्षण : ज्योतिरादित्य सिंधिया
राजा रघुवंशी हत्याकांड : राजा के भाई ने सोनम के नार्को टेस्ट की मांग की
पीएम मोदी ने ब्रिक्स को मजबूत किया है, वैश्विक सम्मान अर्जित किया है : ब्राजील के राजदूत (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)
बांग्लादेश: पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री की गिरफ्तारी, अन्य नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : संघर्ष, सेवा और सादगी की मिसाल
मणिपुर : राज्यपाल का निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता में लाएं सुधार
ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री और पैसे डबल करने के बहाने की गई ठगी का बड़ा खुलासा
विपक्ष को शिक्षा पर राजनीति नहीं करनी चाहिए : मनीषा कायंदे

Mahashivratri Puja Timming 2023: इन पहर में करें भगवान शिव की अराधना, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Mahashivratri Puja Timming 2023

Mahashivratri Puja Timming 2023( Photo Credit : Social Media )

Mahashivratri Puja Timming 2023 : हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था.इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखता है, उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती है. इस दिन चार पहर में भगवान शिव की पूजा की जाती है. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि महाशिवरात्रि के चार पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त कब है और व्रत के पारण का समय कब है?

Advertisment

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : कल सभी जातक जरूर करें ये काम, महादेव और शनिदेव दोनों होंगे प्रसन्न

महाशिवरात्रि के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दिन शिव भक्त सुबह से पूजा करनी शुरु कर देते हैं. इस दिन शिवालय में सुबह से शिव भक्तों की भीड़  होती है. इस दिन रात में 4 पहर की पूजा बेहद महत्वपूर्ण और शुभ मानी जाती है. 

इन चार पहर में करें भगवान शिव की पूजा

1. पहला पहर 
18 फरवरी को शाम 06 बजकर 13 मिनट से लेकर 09 बजकर 24 मिनट तक है. 

2.द्वितीय पहर 
18 फरवरी को रात 09 बजकर 24 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 35 मिनट तक है.

3.तीसरा पहर
19 फरवरी को देर रात 12 बजकर 35 से लेकर सुबह 03 बजकर 46 मिनट तक है. 

4.चौथा पहर 
दिनांक 19 फरवरी को सुबह 03 बजकर 46 मिनट से लेकर 06 बजकर 56 मिनट तक है. 

महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल में पूजा का शुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल में ही भगवान शिव की पूजा की जाती है. इस दिन निशिता काल में पूजा का शुभ मुहूर्त - रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 01 बजे तक रहेगा. 

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : इस मंदिर के जरूर करें दर्शन, विवाह में आ रही बाधा होगी दूर

पारण का समय कब है?
जो शिव भक्त 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, वे 19 फरवरी तो सुबह 06 बजकर 56 से लेकर दोपहर 03 बजकर 24 मिनट के बीच व्रत का पारण कर लें

shivratri 2023 news nation videos न्यूज़ नेशन Mahashivratri 2023 date 18 February Maha Shivratri 2023 Puja Timing Shivratri 2023 Puja Timing maha shivratri 2023 shubh muhurat Mahashivratri Puja Timming 2023 news nation live tv news nation live
      
Advertisment