Mahashivratri 2023 : आज राशिनुसार करें ये खास चीजें, धन-दौलत की होगी प्राप्ति

हर साल माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023( Photo Credit : Social Media )

Mahashivratri 2023: हर साल माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है. इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी यानी की आज है.ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में महाशिवरात्रि पर राशिनुसार भगवान शिव की किस विधि से उपासना करना शुभ होता है, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे और साथ ही इस दिन शिवलिंग पर क्या अर्पित करना शुभ माना जाता है. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर महादेव को न अर्पित करें ये 4 चीजें, बढ़ा लेंगे अपनी मुसीबतें

महाशिवरात्रि के दिन इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

1.मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन शक्कर और गुड़ मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इसके अलावा आपको शिव पंचाक्षर मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए. 
'ओम नम: शिवाय'

2.वृष राशि 
वृष राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन गाय के दूध और दही से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए. इससे अगर आपके जीवन में धन की समस्या होगी, तो वह दूर हो जाएगी साथ ही नौकरी में आ रही समस्याएं भी दूर हो जाएंगी. 

3.मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों को महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए और दाएं हाथ धतूरा चढ़ाएं. इससे मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. 

4.कर्क राशि 
कर्क राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन दूध में मिश्री और शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इससे आपको सेहत संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. 

5.सिंह राशि
सिंह राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन लाल चंदन जल में मिलाकर अर्पित करना चाहिए. इससे आपकी सभी मनोकामना पूरी होंगी. नौकरी और रोजगार से संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. 

6.कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को जल में हरी दूर्वा और भांग मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इससे आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी. साथ ही नौकरी में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. 

7.तुला राशि 
तुला राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन गाय के घी और गुलाब के इत्र से अभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी. 

8.वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन सुबह जल में शक्कर और शहग मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इससे कलह-कलेश से छुटकारा मिलता है. 

9.धनु राशि 
धनु राशि वालों को महाशिवरात्रि के दिन दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करना चाहिए. इससे आपको सभी समस्याओं का समाधान मिलेगा. 

10.मकर राशि 
मकर राशि वालों को तिल के तेल और साथ ही बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर अपने दाएं हाथ से भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए. इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. 

11.कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही बेलपत्र अर्पित करना चाहिए. इससे आपको धन लाभ होगा. 

12.मीन राशि 
मीन राशि वालों को जल में हल्दी या केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, इससे आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. 

news nation videos न्यूज़ नेशन news-nation mahashivratri 2023 maha shivratri 2023 shubh muhurat maha shivratri 2022 puja vidhi news nation live tv maha shivratri mantras Maha Shivratri 2023 Date
      
Advertisment