Mahashivratri 2023 : इस दिन करें चमत्कारी मंत्रों का जाप, धन से लेकर सेहत तक दूर होंगी तकलीफें

महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व, जो पूरे देश में शिव भक्तों द्वारा बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.

महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व, जो पूरे देश में शिव भक्तों द्वारा बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Mahashivratri 2023

Mahashivratri 2023( Photo Credit : Social Media )

Mahashivratri 2023 : महाशिवरात्रि एक ऐसा पर्व, जो पूरे देश में शिव भक्तों द्वारा बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्रि दिनांक 18 फरवरी को है. इस दिन जो भक्त भगवान शिव की पूजा करता है, उसके जीवन के रोग, दोष,कष्ट, पाप, भय सब दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को सौभाग्य,आरोग्य, संतान की प्राप्ति होती है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में भगवान शिव के प्रभावशाली और चमत्कारी मंत्रों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी जो भी मनोकामना होगी, वह भी पूरी हो जाएगी. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के दिन पहनें इस रंग के कपड़े, जल्द मिलेगी सफलता

महाशिवरात्रि पर करें इन चमत्कारी मंत्रों का जाप 

1.भगवान शिव के गायत्री मंत्र का करें जाप 
ओम तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्।
इसका मंत्र का जाप सुख, समृद्धि आदि की प्राप्ति के लिए किया जाता है. 

2.महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप 
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

ये मंत्र भगवान शिव का सबसे चमत्कारी मंत्रों में से एक है. 

ये भी पढ़ें-Mahashivratri 2023 : इन दो चीजों से जल्द प्रसन्न होंगे भोलेनाथ,पूरी करेंगे मनोकामना

3.लघु मृत्युंजय मंत्र का करें जाप 
ओम जूं स माम् पालय पालय स: जूं ओम
मृत्युंजय मंत्रों का जाप अकाल मृत्यु, असाध्य रोग, राजदंड आदि से सुरक्षा के लिए किया जाता है. ़

4.शिव आरोग्य मंत्र का करें जाप 
माम् भयात् सवतो रक्ष श्रियम् सर्वदा।
आरोग्य देही में देव देव, देव नमोस्तुते।।
ओम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।
उत्तम स्वास्थ्य के लिए इस मंत्र का भी जाप किया जाता है. 

6.धन-संपत्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप 
ओम हृौं शिवाय शिवपराय फट्।।

7.शत्रु पर जीत पाने के लिए इस मंत्र का जाप 
ओम मं शिव स्वरुपाय फट्, इस मंत्र का जाप करने से आपको शत्रुओं से छुटकारा मिलेगा.

ये भी पढ़ें-MahaShivratri 2023: अगर विवाह में हो रही है देरी, तो इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा

8.शिव स्तुति मंत्र का करें जाप 
द: स्वप्नदु: शकुन दुर्गतिदौर्मनस्य, दुर्भिक्षदुर्व्यसन दुस्सहदुर्यशांसि।
उत्पाततापविषभीतिमसद्रहार्ति, व्याधीश्चनाशयतुमे जगतातमीशः।।

ये बेहद चमत्कारी मंत्र है, इस मंत्र का जाप करके आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी. 

शिव जी की कृपा Religion Mahashivratri Importance news nation videos mahashivratri special mahashivratri vrat muhurt मंत्र जाप news nation live tv mahashivratri 2023 kab hai न्यूज नेशन वीडियो
      
Advertisment