Eid Ul Fitr 2022: देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है ईद-उल-फितर का त्योहार, देखें तस्वीरें
आज 3 मई को ईद (Eid Ul Fitr 2022) का त्योहार देशभर में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है. सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद (eid 2022) की नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं.
नई दिल्ली:
आज मंगलवार को देशभर में धूम-धाम से ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr 2022) का त्योहार मनाया जा रहा है. सोमवार शाम को शव्वाल का चांद दिखाई दिया. अब, रमजान के 30 रोजों के बाद ईद (Eid Ul Fitr) का त्योहार सबके चेहरों पर खुशियां लेकर आया है. सभी मस्जिदों और ईदगाहों पर ईद (eid ka chand) की नमाज पढ़ने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा हुआ है. सभी लोग एक दूसरे को मुबारकबाद पेश कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं. कई वर्षों बाद ऐसा मौका आया है जब दूसरे त्योहारों के साथ ईद का त्योहार भी आजादी के साथ मनाने की इजाज़त मिली है. वरना इससे पहले तो ईद उल फितर और ईद उल अज़हा पर कोरोना का साया मंडरा रहा था. तो, चलिए आपको देशभर में मनाई जा रही ईद की कुछ झलकियां भी (eid mubarak) दिखा दें.
#WATCH | Devotees offer namaz at Delhi's Jama Masjid on the occasion of #EidUlFitr pic.twitter.com/OuUt0imWKZ
— ANI (@ANI) May 3, 2022
शव्वाल का चांद देखकर मनाई जाती है ईद
आपको बता दें कि ईद का त्योहार शव्वाल का चांद देखकर मनाया जाता है. शव्वाल एक अरबी कैलेंडेर के महीने का नाम है. जो रमजान के महीने के बाद आता है. शव्वाल की पहली तारीख को ईद उल फितर मनाई जाती है. ईद उल फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है. इस दिन लोगों के घरों में सेवईं या फिर खीर के साथ-साथ कई बेहतरीन पकवान बनाए जाते हैं और फिर लोग एक दूसरे के घर जाकर ईद की मुबारकबाद पेश करते हैं. ईद उल-फितर यानी मीठी ईद रमजान के रोजा की समाप्ति पर सुबह से शाम तक मनाई जाती है और महीने भर के रोजा के दौरान शक्ति और धीरज प्रदान करने के लिए अल्लाह को धन्यवाद देने के लिए मनाया (eid takbeer) जाता है.
Maharashtra | Devotees offer namaz at Mumbai's Mahim Dargah on the occasion of #EidUlFitr pic.twitter.com/N9aHcIg7kx
— ANI (@ANI) May 3, 2022
आपको ये भी बता दें कि ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर की वजह से हर साल बदलती है. ये कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. इसमें चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार दिनों की गिनती की जाती है. जब एक नया चांद दिखाई देता है और धार्मिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि की जाती है. इसके बाद ही इस्लामी महीना शुरू होता है. नया चांद दिखने के आधार पर ही दुनियाभर में अलग-अलग दिनों में ईद का त्योहार (Meethi Eid 2022) मनाया जाता है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी