ईस्टर के आखिरी शुक्रवार को मनाते है गुड फ्राइडे, जानिए क्या है ईसा मसीह के आखिरी शब्द

गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह के बलिदान के दिवस के रूप में मनाते है।

author-image
Aditi Singh
एडिट
New Update
ईस्टर के आखिरी शुक्रवार को मनाते है गुड फ्राइडे, जानिए क्या है ईसा मसीह के आखिरी शब्द

गुड फ्राइडे मुख्यतः ईसाई समाज का पर्व है। गुड फ्राइडे को ईसाई धर्म के प्रवर्तक ईसा मसीह के बलिदान के दिवस के रूप में मनाते है। इसी दिन ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। बाइबिल के अनुसार, उस दिन शुक्रवार यानी फ्राइडे था। इसलिए इस दिन को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। कहा जाता है कि ईसा को सुबह 9 बजे सूली पर चढ़ाया गया था और 3 बजे उनकी मौत हुई थी।

Advertisment

इस साल ईस्टर का ये पवित्र सप्ताह 9 अप्रैल को रविवार शुरु हुआ और शनिवार, 15 अप्रैल तक चलेगा। रविवार, 16 अप्रैल को ईस्टर मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे की सर्विस दिन में 12 से तीन बजे तक होती है। ये ईस्टर संडे के पहले वाले फ्राइडे को मनाया जाता है। इस दिन चर्च को सजाया नहीं जाता। किसी तरह का प्रसाद नहीं बांटा जाता। चर्च पर बड़ा सा क्रॉस रखा होता है। जिसको सभी लोग चूमकर आर्शीवाद लेते है।

इसे भी पढ़ें: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए क्यों होता है ग्रहण और क्या पड़ेगा इसका असर

क्या थे आखिरी शब्द

गुड फ्राइडे के रूप में लोग आज भी उनके बलिदान को नमन करते हैं। कहते हैं कि ईसा मसीह ने इस संसार के गुनाहों के लिए अपने प्राण दिए थे। सूली पर लटकाए जाने के बाद मृत्यु पूर्व उनके मार्मिक और दिल को छू लेने वाले शब्द थे- 'हे ईश्वर इन्हें क्षमा करें, क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।'

गुड फ्राइडे को विश्वभर में इस्टर फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे, होली फ्राइडे, जर्मन में गॉटस फ्रेइटैग या गॉड्स फ्राइडे जैसे अलग अलग नामों से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: यहां है लेटे हुए हनुमान की एकमात्र प्रतिमा, जानें अन्य अनूठे मंदिर

Source : News Nation Bureau

good friday
      
Advertisment