logo-image

Shani Jayanti 2022 Wishes: शनि जयंती पर अपनों को भेजेंगे ये संदेश, शनिदेव की कृपा से मिलेगा फल विशेष

शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है. शनि जयंती (shani jayanti 2022 greetings) के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को शनि जयंती से जुड़े भक्तिमय संदेश (shani jayanti 2022 images) भेज सकते हैं.

Updated on: 30 May 2022, 12:05 PM

नई दिल्ली:

आज 30 मई को शनि जयंती (shani jayanti 2022) मनाई जा रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनि जयंती का त्योहार मनाया जाता है. माना जाता है कि ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर न्याय और कर्मफलदाता भगवान शनि (shani jayanti 2022 wishes) का जन्म हुआ था. शनि दोष से मुक्ति और शनि की शांति के लिए यह बेहद ही शुभ दिन माना जाता है. शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा से विशेष फल की प्राप्ति होती है. 

यह भी पढ़े : Shani Jayanti 2022 Stotra or Kavach: शनि जयंती पर करेंगे इस कवच या स्तोत्र का पाठ, शनिदेव देंगे संकट के समय साथ

शनि दोष से मुक्ति और शनि की शांति के लिए यह बेहद ही शुभ दिन माना जाता है. शनि जयंती (shani jayanti 2022 greetings) के इस पावन अवसर पर आप अपने मित्रों, रिश्तेदारों और परिजनों को शनि जयंती से जुड़े भक्तिमय संदेश (shani jayanti 2022 images) भेज सकते हैं.   

यह भी पढ़े : Shani Jayanti 2022 Donts: शनि जयंती पर ये काम करना माना गया है वर्जित, शनिदेव हो जाते हैं क्रोधित

सदा तुम पूरी मेरी हर एक आस करना
हे शनिदेव तुम मुझे न निराश करना
तेरी भक्ति से मिलता है आत्मा को आराम
आपकी कृपा से रंक भी हो जाए राजा समान।
शनि जयंती 2022 शुभकामनाएं

यह भी पढ़े : Shani Jayanti 2022 Pujan Samagri List: आज शनि जयंती पर पूजा के लिए इस पूजन सामग्री का करें उपयोग, पूजा के बाद भूलकर भी न छोड़ें यह पाठ

हे शनि तुम हो सबसे बेमिसाल,
तुमसे आंख मिलाए किसकी है मजाल,
सूर्य के हो पुत्र तुम और छाया के लाल,
मूरत तेरी देखकर भाग जाए काल।
शनि जयंती 2022 हार्दिक शुभकामनाएं !

यह भी पढ़े : Shani Jayanti 2022: शनि जयंती पर शनिदेव को ये चीजें करें अर्पित, जीवन में प्राप्त होगी सुख-शांति

हे श्यामवर्ण वाले, हे नीलकंठ वाले,
कालाग्नि रूप वाले, हल्के शरीर वाले,
स्वीकारो नमन हमारे, शनिदेव हम हैं तुम्हारे,
सच्चे सुकर्म वाले हैं, बसते हो मन में तुम ही हमारे।
शनि जयंती 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं !

यह भी पढ़े : Auspicious Sign Of Feet: पैर के तलवे में छिपा है आपके जीवन का सौभग्य, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

हे शनि देव तेरी जय जयकार
नीलवर्ण की छवि तुम्हारी, ग्रह मंडल के तुम बलिहारी
तेरे चरण में शरणागत है देवलोक और संसार।
Happy Shani Jayanti 2022