logo-image
लोकसभा चुनाव

Hartalika Teej 2022 Daan: हरतालिका तीज के दिन करें इन चीजों का दान, अखंड सौभाग्य का प्राप्त होगा वरदान

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद के महीने की तृतीया को हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) मनाई जाती है. इस दिन कुछ चीजों का दान (Hartalika Teej 2022 Daan) करने से पुण्य लाभ मिलता है.

Updated on: 28 Aug 2022, 12:31 PM

नई दिल्ली:

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल भाद्रपद के महीने की तृतीया को हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) मनाई जाती है. इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा करती हैं. वैसे तो ये पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए होता है. लेकिन, कुंवारी कन्याएं भी इस व्रत का पालन करती हैं. माना जाता है कि जो सुहागिन स्त्रियां हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022 vrat) का व्रत रखकर विधि विधान से पूजा करती हैं. उन पर मां पार्वती प्रसन्न होती हैं और उन्हें अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलता है. वहीं जो कुंवारी कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं उन्हें योग्य वर की प्राप्ति होती है. इस साल हरतालिका तीज 30 अगस्त 2022, दिन (Hartalika Teej 2022 daan) मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन कुछ चीजों का दान करने से पुण्य लाभ मिलता है.   

यह भी पढ़े : Hartalika Teej 2022 Aarti and Katha: हरतालिका तीज पर इस आरती से मिलेगा पति का साथ, कथा के प्रभाव से होगा भरपूर स्वास्थ लाभ

वस्त्र -

हरतालिका तीज पर किसी ब्राह्मण महिला या गरीओं को वस्त्र का दान जरूर करें. मान्यता है महादेव और देवी पार्वती प्रसन्न होते हैं और अखंड सौभाग्य (clothes) का वरदान देते हैं. 

गुड़ -

हरतालिका तीज का व्रत मंगलवार को पड़ रहा है. इस दिन गुड़ का दान करना उत्तम फल प्रदान करता है. मान्यता है कि गरीबों में गुड़ का दान करने से महिलाओं को स्वास्थ लाभ (gud) मिलता है.     

यह भी पढ़े : Hartalika Teej 2022 Mantra: हरतालिका तीज के दिन करें इन विशेष मंत्रों का जाप, पति को लंबी आयु होगी प्राप्त

फल-

सुहागिन स्त्रियों के लिए हरतालिका तीज के व्रत का बहुत महत्व है. मान्यता है इस दिन सुहाग के सामान के साथ मंदिर में फलों का दान करने से सुख-समृद्धि आती है.

गेंहू -

गेंहू और जौ का दान सोने के दान देने के समान माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीज के व्रत में गेंहू का दान शुभ फल प्रदान करता है. गेंहू न हो तो किसी जरूरतमंद को आटा भी दान में दे सकते हैं.