/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/12/guru-purnima-90.jpg)
guru purnima 2022 mantra, updesh and what to buy( Photo Credit : social media)
गुरु पूर्णिमा (guru purnima 2022) आषाढ़ की पूर्णिमा (ashadh purnima 2022) तिथि को मनाई जाती है. हिंदू धर्म में इसका बहुत महत्व माना गया है. इस वर्ष गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई, 2022 को मनाई जाएगी. ये दिन गुरुओं के पूजन तथा सम्मान का दिन माना जाता है. मान्यता के अनुसार इस दिन महाभारत, गीता और पुराणों के रचयिता महर्षि वेद व्यास का जन्म (guru purnima 2022 july) हुआ था. इस दिन गुरु का ध्यान करने और पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है. तो, चलिए इस दिन कौन-से मंत्रों (guru purnima 2022 date) का जाप करना चाहिए.
यह भी पढ़े : Guru Purnima 2022 Katha: 13 जुलाई को मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, जान लें इस दिन से जुड़ी कथा
गुरु पूर्णिमा 2022 मंत्र जाप - (guru purnima 2022 mantra jaap)
ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम:।
ॐ ऐं श्रीं बृहस्पतये नम:।
ॐ गुं गुरवे नम:।
ॐ बृं बृहस्पतये नम:।
ॐ क्लीं बृहस्पतये नम:।
गुरु पूर्णिमा 2022 गौतम बुद्ध का पहला उपदेश -
बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए गुरु पूर्णिमा तिथि महत्वपूर्ण है क्योंकि बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त करने के बाद सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया था. इसलिए, बौद्ध गौतम बुद्ध को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरु पूर्णिमा (guru purnima 2022 gautam buddha updesh) मनाते हैं.
गुरु पूर्णिमा 2022 के दिन क्या खरीदना चाहिए -
गुरु पूर्णिमा के दिन चांदी या पीतल की कोई वस्तु खरीदनी चाहिए. इस दिन कॉपी-किताबें या स्टेशनरी का समान खरीदना शुभ (guru purnima 2022 what to buy) माना जाता है.