logo-image

Karwa Chauth 2022 Rashi Anusaar Saari Ka Rang: करवा चौथ के दिन राशि अनुसार पहनें इस रंग की साड़ी, पति की उम्र के साथ साथ बढ़ जाएगा उनका प्यार

हिंदू धर्म में करवा चौथ साल की सबसे बड़ी चतुर्थी और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को पड़ रहा है. सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है.

Updated on: 13 Oct 2022, 03:23 PM

नई दिल्ली :

Karwa Chauth 2022 Rashi Anusaar Saari Ka Rang: हिंदू धर्म में करवा चौथ साल की सबसे बड़ी चतुर्थी और महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस साल करवा चौथ 13 अक्टूबर 2022, दिन गुरुवार को पड़ रहा है. सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व होता है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं. दिन भर व्रत रहने के बाद रात में चौथ का चांद देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखकर ही महिलाएं व्रत का पारण करती हैं. इस साल का करवा चौथ का त्योहार बेहद शुभ संयोग में मनाया जाने वाला है. इस दिन चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे. ऐसे में चलिए जानते हैं करवा चौथ पर राशि अनुसार आपके लिए किस रंग की साड़ी पहनना अत्यंत शुभ रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022 Udyapan Samagri aur vidhi: इस तरह से करें करवा चौथ का उद्यापन, बिना किसी रुकावट सफल रहेगा आपका व्रत

करवा चौथ 2022 राशि अनुसार रंग की साड़ी (Karwa Chauth 2022 Rashi Anusaar Saari Ka Rang) 
मेष राशि: चूंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं. इसलिए इस राशि की महिलाओं के लिए लाल या फिर ऑरेंज रंग की साड़ी पहनना शुभ माना जाएगा. 

वृषभ राशि: वृषभ राशि का स्वामी बुध है और बुध का शुभ रंग हरा माना जाता है. इसलिए वृषभ राशि की महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनें तो शुभ माना जाएगा.

मिथुन राशि: मिथुन राशि की महिलाओं के लिए भी हरा रंग पहनना ही शुभ माना जाएगा. क्योंकि इस राशि का स्वामी भी बुध ग्रह है.

कर्क राशि: कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा हैं. इसलिए इस राशि की महिलाओं को चमकीला कलर, सिल्वर कलर पहनना शुभ माना जाएगा.

सिंह राशि: सिंह राशि की महिलाओं को लाल, नारंगी और गोल्डन कलर पहनना शुभ माना जाएगा. क्योंकि सिंह राशि का स्वामी मंगल ग्रह माना जाता है और यह सभी रंग मंगल के हैं.

कन्या राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए पीले या हरे रंग के कपड़े और चूड़ियों का चुनाव करना शुभ रहेगा. क्योंकि इस राशि का स्वामी बुध है.

तुला राशि: तुला राशि की महिलाओं को सुनहरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाएगा क्योंकि इसका स्वामी शुक्र है और शुक्र को शुक्र एक चमकीला ग्रह है.

वृश्चिक राशि: इस राशि की महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों का चुनाव करना चाहिए. साथ ही लाल चूड़ियां भी पहनें. क्योंकि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है.

धनु राशि: धनु राशि की महिलाओं को पीले या सुनहरे रंग की साड़ी, लहंगा या शूट पहनना चाहिए. क्योंकि इसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है.

मकर राशि: मकर राशि की महिलाओं के लिए नीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा. क्योंकि इस राशि का स्वामी शनि है और शनि देव का शुभ रंग नीला है.

कुम्भ राशि: शनि कुंभ राशि का स्वामी भी है. इसलिए इस राशि की महिलाओं को नीले रंग के कपड़ो का चुनाव करना चाहिए.

मीन राशि: मीन राशि के स्वामी बृहस्पति यानी गुरु ग्रह है, इसलिए इस राशि की महिलाएं अगर पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहने तो शुभ रहेगा.