Kark Sankranti 2022 Vishesh Mantra: कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव के इन विशेष मंत्रों का जाप, दिलाएगा आपको चौंका देने वाले ये लाभ

Kark Sankranti 2022 Vishesh Mantra: माना जाता है कि कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ साथ भगवान विष्णु की पूजा अगर पूर्ण श्रद्धा से की जाए तो जीवन में आने वाली समस्त कठिनाइयों का नाश होता है और व्यक्ति को शीघ्र सफलता मिलती है.

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
Kark Sankranti 2022 Vishesh Mantra

कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव के इन विशेष मंत्रों का जाप दिलाएगा लाभ( Photo Credit : News Nation)

Kark Sankranti 2022 Vishesh Mantra: सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश कर्क संक्रांति कहलाता है. कर्क संक्रांति पर पूजा-पाठ, जप, तप, स्नान, दान आदि करना लाभकारी माना जाता है. कर्क संक्रांति पर सूर्य पूजा और उनके विशेष मंत्र का जाप करने से कई लाभ मिलते हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान है. माना जाता है कि कर्क संक्रांति के दिन सूर्य देव के साथ साथ भगवान विष्णु की पूजा अगर पूर्ण श्रद्धा से की जाए तो जीवन में आने वाली समस्त कठिनाइयों का नाश होता है और व्यक्ति को शीघ्र सफलता मिलती है. इस बार कर्क संक्रांति 16 जुलाई 2022, दिन शनिवार को पड़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन सूर्य को अर्घ्य देने के साथ किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और हर एक मंत्र के जाप से क्या लाभ प्राप्त होता है. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Kark Sankranti 2022 Katha and Puja Vidhi: जब महादेव ने लिया था भगवान विष्णु का भार अपने सिर, फिर लग गयी थी विवाह पर पाबंदी

कर्क संक्रांति 2022 विशेष सूर्य मंत्र (Kark Sankranti 2022 Vishesh Surya Mantra)

ॐ हूं सूर्याय नम:
मन की शांति के लिए सूर्य देव का ये मंत्र बहुत लाभकारी है. इसके जाप से बुद्धि में वृद्धि होती है.

ॐ हृां मित्राय नम:
स्वास्थ लाभ के लिए कर्क संक्रांति पर इस मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से ह्रदय की शक्ति में बढ़ोत्तरी होती है.

ॐ हृीं रवये नम:
सूर्य देव के इस मंत्र का जाप करने से ट्यूबरक्लॉसिस की गंभीर बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती है जल्द ही इससे छुटकारा मिलता है. कफ की समस्या दूर होती है और रक्त संचार अच्छा रहता है.

ॐ हृों खगाय नम:
शारीरिक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी और बुद्धि के विकास के लिए ये मंत्र बहुत फलदायी है.

ॐ हृ: पूषणे नम:
कर्क संक्रांति पर इस मंत्र का जाप करने से धैर्य और संयम रखने की क्षमता बढ़ती है. साथ ही ऊर्जावान रहने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Kark Sankranti 2022 Tithi, Shubh Muhurt and Mahatva: इस बार कर्क संक्रांति में सूर्य दिशा से होने जा रहा है नकारात्मक शक्तियों में बढ़ावा, इस शुभ मुहूर्त में पूजा रहेगी फलदायी

ॐ ह्रां भानवे नम:
मलाशय और मूत्राशय से जुड़े रोगों को खत्म करने के लिए इस मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे शरीर में ओजस नामक तत्व बनते हैं.

ॐ ह्रां हिरण्यगर्भाय नमः
ये मंत्र छात्र जीवन के लिए बहुत लाभदायक है. इसके जाप से बौद्धिक विकास होता है. स्मरण शक्ति बढ़ती है.

ॐ आदित्याय नमः
आर्थिक उन्नति के लिए कर्क संक्रांति पर सूर्यदेव के इस मंत्र का जाप करें. इससे धन की समस्या दूर होती हैं.

ॐ भास्कराय नमः
इस मंत्र के जाप से शरीर आंतरिक रूप से स्वच्छ होता है. यश में वृद्धि होती है.

ॐ अर्काय नमः
सूर्यदेव का ये मंत्र मनुष्य को मानसिक तौर पर मजबूती देता है. जीवन में आ रही तमाम परेशानियों से सामना करने की शक्ति मिलती है.

उप-चुनाव-2022 Kark Sankranti 2022 puja vidhi Kark Sankranti 2022 shubh muhurt Kark Sankranti 2022 Vishesh Mantra Kark Sankranti 2022
      
Advertisment