अमरनाथ यात्रा के लिए 148 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, 2 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

इस साल 2.83 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

इस साल 2.83 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

author-image
Vineeta Mandal
एडिट
New Update
अमरनाथ यात्रा के लिए 148 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, 2 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

अमरनाथ यात्रा 2018 (फाइल फोटो)

अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को 148 तीर्थयात्रियों का जत्था जम्मू से घाटी के लिए रवाना हुआ। पुलिस ने बताया, 'आठ वाहनों में सवार तीर्थयात्रियों का काफिला भगवती नगर यात्री निवास से आज रवाना हुआ। ये यात्री बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर रवाना हुए हैं।' यह तीर्थयात्रा 28 जून को शुरू हुई थी और 26 अगस्त को समाप्त होगी।

Advertisment

इसके तहत अब तक इस साल 2.83 लाख से अधिक तीर्थयात्री बर्फानी बाबा के दर्शन कर चुके हैं।

बता दें कि अमरनाथ यात्रा शुक्रवार को जम्मू से कश्मीर घाटी तक के लिए रद्द कर दी गई थी। हालांकि बालटाल और पहलगाम से यात्रा जारी थी। पुलिस ने कहा, 'भगवती नगर यात्री निवास से किसी तीर्थयात्री को घाटी की ओर जाने की अनुमति नहीं है।'

बालटाल में भूस्खलन में चार तीर्थयात्रियों की मौत को छोड़कर अब तक यह तीर्थयात्रा सुचारू ढंग से जारी है। 

ये भी पढ़ें: अलगाववादियों के बंद के बाद अमरनाथ यात्रा बहाल, 454 तीर्थयात्री घाटी के लिए रवाना

गौरतलब है कि मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के दृष्टिगत जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। भारत के 72 वे स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के मद्देजर जम्मू से अमरनाथ यात्रा को रोकने का फैसला किया था। यह यात्रा तीन दिन तक रोक गई थी।

सुरक्षा के लिहाज से सोमवार को तीर्थयात्रियों को जम्मू से कश्मीर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

Source : IANS

Amarnath Yatra 2018 Jammu and Kashmir amarnath yatra
Advertisment