Home Vastu Tips 2022 : घर के मुख्य द्वार पर लगाएं ये चीजें, देती हैं सुख-समृद्धि को बुलावा

हम घर में साज-सजावट के लिए कई सारी चीजें लगाते है,

author-image
Aarya Pandey
New Update
Home Vastu Tips 2022

Home Vastu Tips 2022 ( Photo Credit : Social Media )

Home Vastu Tips 2022 :  हम घर में साज-सजावट के लिए कई सारी चीजें लगाते हैं, जिससे घर सुंदर भी दिखता है और घर का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है. वहीं हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि पाना चाहता है. इसके लिए कई तरीके के प्रयास भी किए जाते हैं. लेकिन मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती है. वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अगर मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है. आइए आज हम आपको घर की ऐसी चार चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए, तो घर की सुख-समृद्धि बनी रहती है और सारे काम मंगलमय होते हैं.

Advertisment

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मुख्य द्वार पर लगाएं ये चार चीजें

1. कलश रखें
हम अक्सर पूजा-पाठ के समय कलश स्थापित करते हैं. क्योंकि कलश की स्थापना संपन्नता का प्रतीक होता है. इसे अगर आप घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करते हैं, तो आपके घर कभी कलह-कलेश की स्थिति पैदा नहीं होती है. इसके अलावा घर में हमेशा सुख-शांति का वास होता है.

2. तुलसी पौधा रखें
हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा खास माना जाता है. घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर में लक्ष्मी आती हैं. इसके अलावा अगर घर में आप तुलसी का पौधा लगाते हैं, तो आपको श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसलिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं.

3.फूलों की माला 
घर के मुख्य गेट पर फूलों की माला लगाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, आप आम,पीपल और अशोक के पत्तों का माला लगा सकते हैं. इसे हर हफ्ते बदलते रहना चाहिए, इससे घर में कभी किसी का बुरा साया नहीं पड़ेगा.  

ये भी पढ़ें-Dattatreya Jayanti 2022 : कल मिलेगा ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों की पूजा का फल, करें इस विधि से पूजा

4.स्वास्तिक बनाएं
वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जरूर बनाना चाहिए. ये बेहद शुभ फल देता है और इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है और घर में हमेशा खुशियों की रौनक रहती है. 

घर में समृद्धि के लिए क्या उपाय करें किन चीजों से घर में समृद्धि आती है news nation videos घर में शांति के लिए क्या उपाय करें घर के मुख्य द्वार पर क्या लगाएं news nation photo keep these 4 things at main door news nation live tv फोटो
      
Advertisment