Holika Dahan 2023 : इस दिन जरूर करें ये 3 सरल उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

ज्योतिष शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के लिए कई सारे उपाय किए जाते हैं.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Holika Dahan 2023

Holika Dahan 2023( Photo Credit : Social Media )

Holika Dahan 2023 : ज्योतिष शास्त्र में घर की सुख-समृद्धि के लिए कई सारे उपाय किए जाते हैं. ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताया गया है,जिनको अगर सही समय और सही दिन पर किया जाए, तो व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है. यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर आपको नौकरी में किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न हो रही है, तो होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से आपको जरूर लाभ होगा. तो आइए आज हम आपको अपने इस लेख में होलिका दहन के दिन किए गए कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिन उपायों को करने से अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो उन उपायों को करने से आपको जरूर लाभ होगा. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Palmistry 2023 : अंगूठे का आकार बताएगा आपका भविष्य, होते हैं भाग्यशाली

होलिका दहन के दिन जरूर करें ये उपाय 

1. पढ़ाई में सफलता पाने के लिए जरूर करें ये उपाय 
विद्यार्थी अगर किसी तरह की परीक्षा की कोई तैयारी कर रहे हैं, मगर उन्हें सफलता नहीं मिलती है, तो आपको होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जलानी चाहिए, इससे आपको जल्द लाभ होगा.

2. अगर आपको नौकरी में आ रही है कोई परेशानी तो करें ये उपाय 
अगर आपको नौकरी में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो होलिका दहन के दिन जहां होलिका दहन किया जाता है, वहां नारियल, पान, सुपारी का भोग चढ़ाएं. इससे आपको नौकरी से जुड़ी सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा. 

ये भी पढ़ें-Holi 2023 : होली में अपनी राशिनुसार करें इन रंगों का प्रयोग, मिलेगा भाग्य का साथ

3. आर्थिक समस्या से हैं परेशान, तो करें ये उपाय 
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में आपको होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बूरा भरकर होलिका की जलती हुई आग में डाल दें. इससे आपको जरूर लाभ होगा और साथ ही धन से जुड़ी सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाएगी. 

Holika Dahan 2023 news nation videos Holika Dahan 2023 Upay for Money Holika Dahan Significance Holika Dahan 2023 Upay Maa Lakshmi blessings tips news nation live tv news nation live
      
Advertisment