Holika Dahan 2020: होलिका दहन आज, जानें शुभ मुहूर्त और इतिहास
आज होलिका दहन (Holi 2020) की धूम है. 9 मार्च यानी आज होलिका दहन और 10 मार्च यानी मंगलवार को रंग वाली होली खेली जाएगी. हिन्दू धर्म में भी इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है.
नई दिल्ली:
आज होलिका दहन (Holi 2020) की धूम है. 9 मार्च यानी आज होलिका दहन और 10 मार्च यानी मंगलवार को रंग वाली होली खेली जाएगी. हिन्दू धर्म में भी इस पर्व का बहुत अधिक महत्व है. हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. होलिका दहन फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होता है जो हिंदू वर्ष का अंतिम दिन होता है. पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर पूरे हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मनाते हैं.
यह भी पढ़ेंः बरसाने-नंदगांव में धूमधाम से खेली गई लठमार होली, जानें इसका पूरा इतिहास
मान्यता के मुताबिक होलिका दहन के दिन लकड़ी के ढेर की पूजा की जाती है और उसकी परिक्रमा की जाती है. इसके अगले दिन रंगों, अबीर और गुलाल से होली खेली जाती है. होलिका दहन के अवसर पर पुराने वर्ष की बुराइयों का अंत कर नए शुभ वर्ष की शुभ कामना का पर्व भी है होली. इसलिए नए अनाज से इसकी पूजा होती है. रंग गुलाल लगाकर लोग खुशियां मनाते हैं.
क्यों मनाई जाती है होली
होली मनाने के पीछे कहानी है कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिक को आग में न जलने का वरदान मिला था. प्रह्लाद को मारने के लिए अपने भाई के कहने पर वह प्रह्लाह को गोद में लेकर बैठ गई. लेकिन भगवान की कृपा से वह खुद जल कर राख हो गई, लेकिन प्रह्लाद को आंच तक नहीं आई. प्रह्लाद भगवान विष्णु के भक्त थे और हमेशा उनकी भक्ति में लीन रहते थे. उनके पिता हिरण्यकश्यप को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं थी. इसलिए उसने प्रह्लाद को मारने के लिए कई जतन किए, लेकिन सफलता नहीं मिली.
यह भी पढ़ेंः Holi 2020: सिर्फ रंगों से ही नहीं इन जगहों पर ऐसे मनाई जाती है होली, इन नामों से है प्रचलित
होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2020 (Holika Dahan 2020 Date and Time)
होलिका दहन- सोमवार, 9 मार्च 2020
होलिक दहन शुभ मुहूर्त- 9 मार्च शाम 6 बजकर 35 से रात 11 बजकर 05 तक
होलिक दहन अवधि- 2 घंटे
भद्रा पुंछा - सुबह 9 बजकर 50 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक
भद्रा मुखा : सुबह 10 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति