logo-image

Griha Pravesh 2024 February: फरवरी 2024 में कुछ ही दिन कर सकेंगे गृह प्रवेश, यहां देखें शुभ मुहूर्त की तिथियां

Griha Pravesh 2024 February: ज्योतिष की मानें तो शुभ मुहूर्त में गृह प्रवेश करने से जीवनभर सुख-समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में आइए जानते हैं फरवरी 2024 में गृह प्रवेश के लिए सही शुभ मुहूर्त और तिथि.

Updated on: 26 Jan 2024, 04:35 PM

नई दिल्ली :

Griha Pravesh 2024 February: सनातन धर्म में शुभ मुहूर्त का खास महत्व होता है. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले शुभ मुहूर्त जरूर देखा जाता है. इन्हीं में से एक कार्य गृह प्रवेश है. ज्योतिष की मानें तो नए घर में तब तक प्रवेश करना शुभ नहीं माना जाता है जब तक सही विधि से गृह प्रवेश न हो जाए. क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गृह प्रवेश की पूजा करने से घर से नकारात्मक शक्तियां चली जाती हैं और खुशियों का आगमन होता है. ऐसे में अगर आप फरवरी 2024 में अपने सपनों के आशियाने में जाने का विचार कर रहे हैं तो इससे पहले आपको गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त और नियम के बारे में जरूर जानना चाहिए. 

गृह प्रवेश फरवरी 2024 तिथियां  (Griha Pravesh February 2024 Date)

12 फरवरी 2024 
14 फरवरी 2024 
19 फरवरी 2024 
24 फरवरी 2024 
26 फरवरी 2024 
29 फरवरी 2024

गृह प्रवेश फरवरी 2024 शुभ मुहूर्त  (Griha Pravesh February 2024 Shubh Muhurat)

12 फरवरी 2024 दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 54 मिनट से शाम 5 बजकर 44 मिनट तक
14 फरवरी 2024 दिन बुधवार को सुबह 7  बजकर 01 मिनट से सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक
19 फरवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 7  बजकर 57 मिनट से सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक
24 फरवरी 2024 दिन शनिवार को सुबह 6 बजकर 50  मिनट से 27 फरवरी को सुबह 4 बजकर 31 मिनट तक
26 फरवरी 2024 दिन सोमवार को सुबह 4  बजकर 18  मिनट से 29 फरवरी सुबह 6 बजकर 47 मिनट तक
29 फरवरी 2024 दिन गुरुवार को सुबह 6 बजकर 47 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक

गृह प्रवेश में मुहूर्त का महत्व (Griha Pravesh Significance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त, तिथि और नक्षत्र में गृह प्रवेश करने से बुरी शक्तियां घर में नहीं आती साथ ही घर- परिवार पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. इसके साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें - 

Grahan in 2024: साल 2024 में कब-कब लगेंगे चंद्र और सूर्य ग्रहण? जानें भारत में लगेगा सूतक काल

February 2024 Vrat Tyohar List: फरवरी में कब है प्रदोष व्रत और बसंत पंचमी? देखें सभी व्रत-त्योहारों की लिस्ट

Maa Laxmi Mantra: इन मंत्रों का जाप करने से धन-दौलत से भर जाएगा घर, मां लक्ष्मी भी होंगी प्रसन्न!