Grah Gochar 2022 : तीन ग्रहों की बदल रही है चाल, 4 राशि होने वाले हैं मालामाल

साल 2023 की शुरूआत अब कुछ दिनों बाद शुरू होने वाला है. ऐसे में तीन ग्रह ऐसे हैं

author-image
Aarya Pandey
New Update
Grah Gochar 2022

Grah Gochar 2022( Photo Credit : Social Media )

Grah Gochar 2022 : साल 2023 की शुरूआत अब कुछ दिनों बाद शुरू होने वाली है. ऐसे में तीन ग्रह ऐसे हैं जिनकी चाल बदलने वाली है.बता दें बुध,सूर्य और शुक्र तीनों ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने वाले है. अब इनकी चाल बदलने से कुछ राशि के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. राशि में इनके परिवर्तन होने से इसका किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है,कितना शुभ माना जा रहा है.ये सब हम आपको विस्तार से बताएंगे. 

Advertisment

सूर्य गोचर

वहीं सूर्य दिनांक 16 दिसंबर 2022 दिन शुक्रवार को सुबह 10:11 मिनट में वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर करने जा रहा है और ये ये गोचर कर 14 जनवरी 2023 तक रहेंगे, इसके बाद मकर राशि में परिवर्तन करेंगे.  

बुध गोचर 

बात करें बुध गोचर की, तो बुध का राशि बदलाव तीन बार होने जा रहा है, पहले 3 दिसंबर को, फिर 26 दिसंबर को और उसके बाद 30 दिसंबर 2022 को होने जा रहा है.

शुक्र गोचर

बात करें शुक्र गोचर की इसका राशि परिवर्तन दिनांक 5 दिसंबर और 29 नवंबर को होने जा रहा है.

इन राशियों पर होने वाला है शुभ प्रभाव

1- वृश्चिक राशि
तीन ग्रह के स्थान परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों के लिए ये बेहद शुभ है. आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. जमीनी विवाद सुलझ सकते हैं. आप जिस योजना को बनाकर काम कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिलने वाली है. धार्मिक आस्था बढ़ेगी. मानसिक तनाव से छुटकारा मिलेगा.

2-मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये बेहद शुभ फल देने वाला है. तरक्की के मार्ग खुलेंगे. परिवार के साथ समय अच्छे बिताएंगे.

3-कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये महीना शुभ परिणाम लेकर आया है.अगर आप कहीं निवेश कर रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता अवश्य मिलेगी. व्यापारियों के लिए बेहद शुभ परिणाम फलदायी साबित होगा. 

4- मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए अभी थोड़ा मुश्किल समय है,लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा. मेहनत का पूरा फल आपको भविष्य में मिलेगा. मित्रों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं. 

Source : News Nation Bureau

shukra gochar december 2022 religion spiritual hindi news grah gocar 2022 horoscope 2023 horoscope 2022 surya gochar december 2022 december 2022 venus transit in sagittarius grah gochar december 2022
      
Advertisment