Friday Remedies 2023 : आज जरूर करें ये विशेष उपाय, मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है.

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Friday Remedies 2023

Friday Remedies 2023( Photo Credit : Social Media )

Friday Remedies 2023 : शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से ये जल्द प्रसन्न होती हैं. शुक्रवार का दिन शुक्रदेव से संबंधित है. वहीं शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य का कारक माना जाता है. तो आइए आज हम आपको शुक्रवार के दिन किए गए कुछ महाउपायों के बारे में बताएंगे, जिन उपायों को करने से आपके जीवन में हमेशा बरकत होगी और शुक्रदेव की कृपा भी बनी रहेगी. 

Advertisment

ये भी पढ़ें-Holi 2023 : होली में अपनी राशिनुसार करें इन रंगों का प्रयोग, मिलेगा भाग्य का साथ

शुक्रवार के दिन जरूर करें ये उपाय 
1. शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए इन खास मंत्रों का 108 बार जरूर जाप करें. इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है. 
ये है मंत्र - “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं”. 

2. मां लक्ष्मी और शुक्रदेव को गंदगी पसंद नहीं है. इसलिए अगर आप अनकी कृपा चाहते हैं, तो घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. 

3. शुक्रवार का दिन सफेद रंग से संबंधित होता है. इस दिन अगर आप जितना सफेद रंग का इस्तेमाल करेंगे, उतना आपके लिए अच्छा होगा. साथ ही इस दिन सफेद रंग का वस्त्र पहनकर ही मां लक्ष्मी की पूजा करें. 

4. शुक्रवार के दिन व्रत रखें और इस दिन सफेद चीजों का दान जरूर करें. जैसे कि दूध, दही, आटा, मिश्री, का दान अवश्य करें. इसके अलावा इस दिन चीटियों और गाय को आटा जरूर खिलाएं. इससे शुक्रदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी. 

5. अगर आप मां लक्ष्मी की पूजा कर रहे हैं, तो साथ में भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें. क्योंकि मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजी साथ में ही की जाती है. इससे धन-धान्य और वैभव में वृद्धि होती है. 

शुक्रदेव के इन मंत्रों का जाप जरूर करें

हिमकुंद मृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |
सर्वशास्त्र प्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहम् ||

ॐ नमो अर्हते भगवते श्रीमते पुष्‍पदंत तीर्थंकराय।
अजितयक्ष महाकालियक्षी सहिताय ॐ आं क्रों ह्रीं ह्र:।।

news-nation shukrawar ke upay news nation videos news nation live न्यूज़ नेशन Dhan Prapti Ke Upay shukrawar ke totke Maa Laxmi Puja news nation photo Friday Remedies 2023
      
Advertisment