Diwali Calendar 2023: दीपावली या दिवाली रोशनी का त्योहार है और साल के सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है. हिंदू धर्म में इस पर्व का काफी महत्व होता है. पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीप व प्रकाश का पर्व दिवाली मनाया जाता है. कहा जाता है कि यही वह दिन है जब भगवान राम, देवी सीता और भगवान लक्ष्मण 14 साल वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे. इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि देवी लक्ष्मी का जन्म इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान हुआ था. इसलिए, दिवाली पूजा के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा सबसे महत्वपूर्ण होता है. लेकिन आपको बता दें कि दीवाली का त्योहार सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि पूरे 5 दिनों तक चलने वाला पर्व है. यही वजह है कि इसे पंचदिवसीय पर्व के नाम से भी जाना जाता है.
पंच दिवसीय दीपावली कैलेंडर 2023
10 नवंबर 2023 - धनतेरस, दिन शुक्रवार
11 नवंबर 2023 - छोटी दीपावली और नरक चतुर्दशी, दिन शनिवार
12 नवंबर 2023 - दीपावली और लक्ष्मी पूजा, दिन रविवार
14 नवंबर 2023 - गोवर्धन पूजा, दिन मंगलवार
15 नवंबर 2023 - भाई दूज, दिन बुधवार
1. धनतेरस ( Dhanteras)
पंचांग के अनुसार, धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है. इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी. इस दिन सोने-चांदी के अलावा बर्तनें आदि की खरीदारी की जाती है. कहा जाता है कि इस दिन इन चीजों की खरीदारी करने से जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है.
2. नरक चतुर्दशी (Narak Chaturdashi 2023)
नरक चतुर्दशी को रूप चौदस या काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है. नरक चतुर्दशी दिवाली से एक दिन पहले और धनतेरस के एक दिन बाद मनाई जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था.
3. दिवाली (Diwali 2023)
दिवाली का त्योहार इन पांच दिनों के पर्व में सबसे प्रमुख त्योहार माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान राम ने माता सीता और लक्ष्मण जी के साथ 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे.
4. गोवर्द्धन पूजा (Govardhan Puja 2023)
पंचांग के अनुसार गोवर्द्धन पूजा दीपावली के अगले दिन मनाया जाता है. इस बार गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाएगी.
5. भाई दूज (Bhai Dooj)
भाई दूज का त्योहार 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार को मनाया जाएगा. भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन यमराज भी अपनी बहन यमुना से मिलने उनके घर आए थे.
Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
ये भी पढ़ें -
November Lucky Horoscope: इस महीने इन 6 राशियों को भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ, चमकेंगे इनके किस्मत के सितारे
Monthly Horoscope November 2023: सावधान! इस माह इन 4 राशियों के जीवन में मचेगा हड़कंप, रहना होगा बेहद सावधान
Monthly Rashifal November 2023: इन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा महीना, अचानक खुलेगा बंद किस्मत का ताला, जानें अपना हाल
Source : News Nation Bureau