Zodiac Wise Purse: भाग्य बदलेगा ये बटुआ, दिवाली पर अपने बटुए को ऐसे बनाएं लकी, धन लक्ष्मी की कभी नहीं होगी कमी

Zodiac Wise Purse: हर राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार उसका लकी रंग होता है. आप अगर अपने लकी कलर की पर्स दिवाली के दिन पूजा करके इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे.

Zodiac Wise Purse: हर राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार उसका लकी रंग होता है. आप अगर अपने लकी कलर की पर्स दिवाली के दिन पूजा करके इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Zodiac wise purse

Zodiac Wise Purse( Photo Credit : news nation)

Zodiac Wise Purse: दिवाली आने वाली है. मां लक्ष्मी की पूजा करके आप सब उनसे सौभाग्य और धन समृद्धि का आशीर्वाद लेंगे. लेकिन इस साल दिवाली को बरकत वाली दिवाली बनाने का हम रामबाण उपाय बता रहे हैं. क्या आप जानते हैं कि आपके लकी कलर का बुटआ आपके भाग्य पर कैसे चार चांद लगा सकता है. आपके जन्म से आपकी कुंडली में आपकी राशि तय हो जाती है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है जिसका एक रंग होता है. अगर आप अपनी राशि के स्वामी ग्रह के अनुसार उसी रंग का बटुआ इस्तेमाल करते हैं तो इससे बरकत होती है. आपके तरक्की के मार्ग खुलते हैं और धन लक्ष्मी की स्थिरता आती है. यानि बटुए में नोट जाने के बाद खर्च कम होते हैं और आमदनी से बटुआ भरता ही चला जाता है. तो आइए जानते हैं आपका लकी कलर क्या है.

Advertisment

मेष (Aries): इस राशि के लोगों को लाल या मरून रंग का पर्स रखना चाहिए। इस राशि का स्वामी मंगल है और मंगल का प्रिय रंग लाल है।

वृष (Tauras): इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इसलिए इन लोगों को शुक्र से संबंधित रंग सफेद और चमकीले सिल्वर रंग का पर्स रखना चाहिए।

मिथुन (Gemini): इस राशि के लिए हरे रंग का पर्स विशेष लाभदायक हो सकता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है और बुध का प्रिय रंग हरा है।

कर्क (Cancer): इस राशि का स्वामी चंद्र है। चंद्र का प्रिय रंग सफेद या हल्का रंग है। इसलिए इन लोगों को सफेद रंग का या किसी भी हल्के रंग का पर्स रखना चाहिए। 

सिंह (Leo): सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य ऊर्जा का प्रतीक है। इसके प्रिय रंग लाल, पीला और नारंगी है। लिहाजा इस राशिवालों को इन्हीं रंगों में से किसी एक रंग का पर्स रखना लाभदायक रहेगा।

कन्या (Virgo): कन्या राशि का स्वामी बुध है। बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा है। अत: इन लोगों हरे रंग का पर्स रखना खास लाभदायक रहेगा। 

तुला (Libra): इस राशि के लोगों को सफेद या चमकीले सिल्वर रंग या मटमैले रंग का पर्स रखना चाहिए। तुला राशि का स्वामी शुक्र है और ये सभी शुक्र के प्रिय रंग हैं। 

वृश्चिक (Scorpio): वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है। मंगल का प्रिय रंग सूर्ख लाल है। इसलिए इन लोगों को एकदम गहरे लाल रंग का पर्स रखना चाहिए।

धनु (Sagittarius): धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। देव गुरु बृहस्पति का प्रिय रंग पीला है। इसलिए इन लोगों को पीले रंग का या नारंगी रंग का पर्स रखना चाहिए।

मकर (Capricorn): मकर राशि के लोगों को नीले या काले रंग का पर्स विशेष लाभ देने वाला रहेगा। इस राशि का स्वामी शनि है। शनि का प्रिय रंग नीला और काला है।

कुंभ (Aquarius): जिन लोगों की राशि कुंभ है उन्हें नीले या काले या कोई भी गहरे रंग का पर्स रखना चाहिए। इस राशि का स्वामी शनि है और इस प्रकार के रंग शनि के प्रिय रंग हैं।

मीन (Pisces): मीन राशि का ग्रह स्वामी गुरु है। गुरु ग्रह का प्रिय रंग पीला है। इसलिए इस राशि के लोगों को पीले रंग का पर्स रखना विशेष लाभदायक रहेगा।

यह भी पढ़ें : Which Direction Is Good To Keep Money: इस दिशा में रखेंगे सोना-चांदी और धन तो कभी नहीं आएगी किल्लत

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion diwali 2023 Zodiac wise purse Purse Astrologyy
Advertisment