आखिर क्यों मानी जाती हैं लक्ष्मी धन की देवी, इसे पढ़ें

लक्ष्मी को धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाता है। जिस भक्त पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वह उसे भी मालामाल कर देती हैं।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
आखिर क्यों मानी जाती हैं लक्ष्मी धन की देवी, इसे पढ़ें

लक्ष्मी को धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाता है। जिस भक्त पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, वह उसे भी मालामाल कर देती हैं। देवी लक्ष्मी को पुराणों में धन की देवी बताया गया है। इनका प्रतीक च‌िन्ह अक्षय कलश है, जो देवी लक्ष्‍मी के हाथों में हमेशा होता है और इससे देवी धन की वर्षा करती रहती हैं।

Advertisment

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। देवी लक्ष्मी का एक नाम कमला है, क्योंक‌ि यह कमल के आसन पर व‌िराजमान होती हैं। इनके हाथों में कमल का पुष्प भी है। इनका जन्म सागर से हुआ माना जाता है।

ये भी पढ़े, Dhanteras 2016 : धनतेरस पर खरीददारी ना करना पड़ सकता है महंगा, पढ़ें इसके पीछे की कहानी

शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी की मूर्त‌ियों में हाथ‌ियों को भी द‌‌िखाया जाता है। दरअसल, यह गज लक्ष्मी का स्वरूप होता है। देवी लक्ष्मी के साथ हाथी का होना जल और जीवन को दर्शाता है। देवी लक्ष्मी पर जल बरसाता हुआ हाथी अन्न धन और समृद्ध‌ि को दर्शाता है। यह दर्शाता है क‌ि हाथी लक्ष्मी को समृद्ध‌ बना रहा है।

सभी जानते हैं क‌ि देवी लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, लेक‌िन कम ही लोगों को पता है क‌ि उनका वाहन हाथी भी है। इसका कारण यह है क‌ि पशुओं में हाथी एक ऐसा जीव है जो शेर के बीच भी अपनी मस्त चाल में चलता है। यही कारण है क‌ि जंगल का राजा भले ही शेर कहलाता है, लेक‌िन हाथी को भी गजराज के नाम से पुकारा जाता है यानी शेर के बीच भी इनकी अपनी सत्ता होती है।

ये भी पढ़े, Dhanteras 2016 : इस तरह पूजा करने से धनतेरस पर होगी धन की वर्षा

हाथी को गणेश जी का भी स्वरूप माना जाता है जो शुभता को दर्शाता है, यानी जहां शुभ कर्म होंगे वहां लाभ भी होगा, लक्ष्मी भी होगी। लक्ष्‍मी के साथ हाथी भी दर्शाता है क‌ि जहां शुभ कर्म होंगे वहां लक्ष्मी भी होगी।

Source : News Nation Bureau

diwali बिहार शराबबंदी कानून 2016 diwali 2016
      
Advertisment