Yama Deepak 2023: आज धनतेरस के दिन कितने दीये कहां जगाएं, जानें इसका धार्मिक महत्व 

Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन यम दीपक के साथ और कितने दीये जगाने चाहिए. धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है सब जानिए.

Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन यम दीपक के साथ और कितने दीये जगाने चाहिए. धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है सब जानिए.

author-image
Inna Khosla
New Update
Yama Deepak 2023 dhanteras

Yama Deepak 2023 ( Photo Credit : news nation)

Yama Deepak 2023: आज धनतेरस का दिन है. किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए इसे उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि आज आप जो भी सामान घर लाते हैं उसमें 13 गुना वृद्धि होती है. भगवान कुबेर, माता लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान को समर्पित धनतेरस का दिन बेहद शुभ होता है. इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करना और पूजा करने से आपके जीवन के कई कष्ट मिट जाते हैं. आज रात सबसे पहले आपको यम के नाम की दीप अपने घर के मुख्य द्वार पर जगाना चाहिए. लेकिन यम दीपम का भी पंचांग में समय दिया गया है. इसके अलावा 13 दीये घर के अलग-अलग हिस्सों में कहां जगाने हैं और माता लक्ष्मी के नाम के दीये आज रात कैसे जगाएं आइए सब जानते हैं. 

Advertisment

धनतेरस पर कितने दीये जलाए जाते हैं?

दिवाली से पहले धनतेरस के दिन दीये जलाने की परंपरा है. इस दिन यम दीपम का खास महत्व है. लेकिन इसके साथ और कितने दीये जगाने चाहिए आप ये भी जान लें. प्राचीन शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, धनतेरस पर 13 दीये जलाए जाते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये दीये कुबेर को समर्पित होते हैं, जिन्हें धन, कीमती सामान और वैभव का देवता माना जाता है. 

आज रात दीये जगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा भी बरसनी शुरु हो जाती है. 

कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन यम दीपम जरूर जगाया जाता है. इसे जगाने का शुभ मुहूर्त क्या है ये भी जान लें. 

यम दीपम शुभ मुहूर्त 

आज शाम के समय में 5 बजकर 46 मिनट से धनतेरस का शुभ मुहूर्त शुरू होगा जो देर शाम 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. 

प्रदोष काल सुबह 5 बजकर 29 मिनट से रात 8 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. 

वृषभ काल 5 बजकर 46 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. 

यम दीपम के लिए शाम 05 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 49 मिनट के बीच का समय उत्तम है. ये दीप आपके घर के मुख्य द्वार या आंगन में जगाना चाहिए.  

धनतेरस के 13 दीये कहां-कहां जगाएं ? 

धनतेरस के दिन सबसे पहला यम का दीप जगाकर घर के मुख्य द्वार पर रखना चाहिए. फिर बाकि के दीये घर की रसोई, बाथरूम, स्टोर रूम और हर कमरे के बाहर रखें. अगर आप गांव में कहते हैं तो कुएं, कुल देवता के मंदिर, और पितरों के नाम का एक दीया चौराहे पर भी रखकर आएं. 

लक्ष्मी माता के लिए इस तरह जगाएं 5 दीये 

धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है. घर के मंदिर में उनके नाम के 5 देसी घी के दीपक धनतेरस की रात जगाने से घर में कभी धन वैभव की कमी नहीं होती.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion diwali 2023 Dhanteras 2023 Yama Deepak 2023 Dhanteras 2023 puja dhanteras par yam ka deepak kyu jalaya jaata hai
      
Advertisment