/newsnation/media/post_attachments/images/2017/11/04/38-bnx.jpg)
वाराणसी में गंगा घाट पर उमड़ी भक्तों की भीड़ (ANI)
हिंदू पंचाग के मुताबिक एक साल में 16 अमावस्या आती है। सबसे लंबी और काली अमावस्या कार्तिक माह की होती है। इस दिन दिवाली की पूजा होता है। वहीं इस त्योहार के 15 दिन बाद कार्तिक माह की पूर्णिमा आती है, जो रोशनी लेकर आती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का खास महत्व होता है।
इस खास अवसर पर उत्तराखंड में हरिद्वार के घाट पर सुबह-सुबह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने आस्था की डुबकी लगाई।
ये भी पढ़ें: गुरु नानक जयंती 2017: जानिए क्यों मनाया जाता है गुरु पर्व
Uttarakhand: Ghats in Haridwar witness huge rush on the occasion of #KartikPurnima. pic.twitter.com/YlShM8Xlx9
— ANI (@ANI) November 4, 2017
ठंड होने के बावजूद वाराणसी में भी भारी संख्या में लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई।
Varanasi: Devotees throng banks of river Ganga, to take a holy dip on the occasion of Kartik Purnima. pic.twitter.com/nVVaSJC3oV
— ANI UP (@ANINewsUP) November 4, 2017
क्या है मान्यता
इस दिन मां गंगा की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन शिव जी ने त्रिपुरासुर का वध किया था। यह भी मान्यता है कि सभी देव काशी आकर गंगा माता की पूजा करके देव दिपावली मनाते हैं।
ये भी पढ़ें: मीठी से लेकर मसालेदार तक जानिए भारत में खिचड़ी के 9 रूप
Source : News Nation Bureau