logo-image

Dev Deepawali 2020 Date: देव दीपावली पर दीपदान से जगमग होगी काशी, जानें शुभ मुहूर्त

Dev Deepawali 2020 : इस बार कार्तिक पूर्णिका 30 नवंबर को पड़ रही है और इसी दिन देव दीपावली मनाई जाएगी. हालांकि कुछ जगहों पर देव दीपावली 29 नवंबर को ही मनाई जा रही है. मान्‍यता है कि देव दीपावली पर स्वर्ग से सभी देवी-देवता पृथ्वी पर काशी में दिवाली मन

Updated on: 29 Nov 2020, 04:19 PM

नई दिल्ली:

Dev Deepawali 2020 : इस बार कार्तिक पूर्णिका 30 नवंबर को पड़ रही है और इसी दिन देव दीपावली मनाई जाएगी. हालांकि कुछ जगहों पर देव दीपावली 29 नवंबर को ही मनाई जा रही है. मान्‍यता है कि देव दीपावली पर स्वर्ग से सभी देवी-देवता पृथ्वी पर काशी में दिवाली मनाने आते हैं. कार्तिक पूर्णिका के दिन देव दीपावली का धर्म शास्त्रों में खास महत्व है. आज हम आपको देव दीपावली के शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्‍व के बारे में जानकारी देंगे. 

देव दिवाली का शुभ मुहूर्त : इस बार कार्तिक पूर्णिमा आज यानी 29 नवंबर को दोपहर बाद 12:47 बजे से शुरू हो गई है. 30 नवंबर को दोपहर बाद 2:59 बजे तक कार्तिक पूर्णिमा रहेगी, इसलिए कई जगहों पर आज ही देव दीपावली मनाई जा रही है. हालांकि काशी में देव दीपावली 30 नवंबर को मनाई जाएगी. 

देव दीपावली का महत्‍व : पौराणिक मान्‍यता है कि देव दीपावली के दिन देवता स्वर्गलोक (Heaven) से काशी के घाटों पर आकर दिवाली मनाते हैं. इसलिए इस पर्व को देव दीपावली कहा जाता है. देवताओं ने काशी में ही सबसे पहले कार्तिक पूर्णिमा की रात को दिवाली मनाई थी, क्‍योंकि इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था.

भगवान शिव ने देवी-देवताओं के कहने पर ही त्रिपुरासुर राक्षस को मारा था. इसलिए भगवान विष्‍णु ने भगवान शिव को त्रिपुरारी नाम दिया. त्रिपुरासुर के मारे जाने की खबर देवताओं को लगी तो भगवान शिव को खुश करने के लिए भगवान भोले की नगरी में सभी देवी-देवता पहुंचे और वहां खुशी के दीप जलाए. इसी से इसका नाम देव दीपावली पड़ा और यह परंपरा आज भी चली आ रही है.