आज देवता मनाएंगे देव दिवाली, जानिए क्या है इसका रहस्य

देव दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यानी दिवाली से ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है।

देव दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यानी दिवाली से ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है।

author-image
Narendra Hazari
एडिट
New Update
आज देवता मनाएंगे देव दिवाली, जानिए क्या है इसका रहस्य

देव दिवाली (फाइल)

देव दिवाली का त्योहार कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन यानी दिवाली से ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। वैसे तो देश में हर त्योहार सभी जगहों पर मनाया जाता है लेकिन देव दिवाली विशेषतौर पर वाराणसी में मनाई जाती है। इस साल यह 3 नवंबर को मनाई जा रही है।

Advertisment

देव दिवाली पर श्रद्धालु काशी के संत रविदास घाट से लेकर राजघाट तक लाखों दिए जलाते हैं साथ ही माता गंगा की पूजा की जाती है। इस त्योहार को मनाने के पीछे कई तरह की कथाएं प्रचलित हैं।

क्यों मनाते हैं देव दिवाली

मान्यताओं के अनुसार इस दिन सभी देव धरती पर आकर गंगा मैया की पूजा करते हैं इसलिए इसे देव दिवाली भी कहा जाता है। वहीं इसके लिए एक अन्य कथा हैं जिसके अनुसार स्वयं भगवान शिव ने देवताओं का संकट दूर करने के लिए त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का वध किया था।

भगवान शिव ने जब राक्षस का संहार किया तो सभी देवताओं ने इस बात की खुशी जाहिर की और दीपोत्सव मनाया बस तभी से देव दिवाली हर साल मनाई जाती है।

गंगा स्नान का विशेष महत्व

देव दिवाली के लिए गंगा स्नान का बहुत महत्व होता है। मान्यताओं के अनुसार गंगा में इस दिन दीपदान करने से लंबी आयु और घर में सुख-शांति का वरदान मिलता है। ध्‍यान रहे जब आप दीप दान करें तो आपका मूंह पूरब दिशा की ओर होना चाहिए।

क्या हैं शुभ मुहूर्त

पंचाग के अनुसार इस बार देव दिवाली यानी कार्तिक माह की पूर्णिमा 3 नवंबर को सुबह 1.47 से शुरू होकर 4 नवंबर को 10.52 मिनट पर खत्म होगी।

Source : News Nation Bureau

varanasi UP Festival Dev Diwali Dev Deepawali Dev deepawali 2017 muhurat for dev diwali
Advertisment