छठ के चौथे दिन सोमवार को लाखों लोगों ने छठ पूजा की। बिहार, यूपी, दिल्ली समेत पूरे देश में लाखों लोगों ने धूमधाम से छठ मनाया। नदियों और जलाशयों पर व्रतियों ने सूर्य को अर्ध्य दिया और पूजा-अर्चना की। इसके साथ छठ पूजा का समापन हुआ।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2016 : भारत में हर जगह बिखरी छठ महापर्व की छटा
दिल्ली में मयूर विहार, आईटीओ और तमाम जगहों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। फलों और पकवानों के साथ व्रतियों ने पूजा की। इस दौरान पारंपरिक गीत गूंजते रहे।
सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2016 : जानें, छठ महापर्व का इतिहास और सबसे पहले किसने शुरू की ये पूजा
Source : News Nation Bureau