logo-image

Diwali Mantra : दिवाली की रात राशि अनुसार करें मंत्र का जाप, हर मन्नत होगी पूरी 

Diwali 2023 : दिवाली की रात सिर्फ माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए ही नहीं बल्कि कई मंत्रों को सिद्ध् करने के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाती है. इस रात राशि के अनुसार अगर आप मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आपके जीवन पर कई गुना असर पड़ता है.

Updated on: 07 Nov 2023, 03:35 PM

नई दिल्ली :

Diwali Mantra : दिवाली की रात सभी लोगों को मन में यहीं कामना होती है की मां लक्ष्मी का आशीर्वाद उन्हें भी मिले और उनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, कभी धन की कमी ना हो. अगर आप इस साल दिवाली पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उनके आशीर्वाद के लिए एक माला इस मंत्र का जाप जरुर करें. कार्तिक मास की अमावस्या की रात को दिवाली मनाई जाती है. इस बार अमावस्या की तिथि 12 नवंबर से शुरु होकर 13 नवंबर तक रहेगी. अमावस्या की रात का समय देखते हुए दीपावली 12 नवंबर को ही मनायी जाएगी. इस रात अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ मंत्रों का जाप करते हैं तो इससे आपके जीवन में तरक्की के मार्ग खुलते हैं.

मन्नत पूरी करने वाला मंत्र 

मेष : ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायण नम:

वृषभ : ऊँ गौपालायै उत्तर ध्वजाय नम:

मिथुन : ऊँ क्लीं कृष्णायै नम:

कर्क : ऊँ हिरण्यगर्भायै अव्यक्त रूपिणे नम:

सिंह : ऊँ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधारायै नम:

कन्या : ऊँ नमो प्रीं पीताम्बरायै नम:

तुला : ऊँ तत्व निरंजनाय तारक रामायै नम:

वृश्चिक : ऊँ नारायणाय सुरसिंहायै नम:

धनु : ऊँ श्रीं देवकीकृष्णाय ऊर्ध्वषंतायै नम:

मकर : ऊँ श्रीं वत्सलायै नम:

कुंभ : श्रीं उपेन्द्रायै अच्युताय नम:

मीन : ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:

तो इस साल लक्ष्मी पूजा के साथ-साथ उसी समय दिवाली के दिये की ओर ध्यान करते हुए अपनी राशि के अनुसार एक माला इस मंत्र की जाप करें. मंत्रों में बहुत शक्ति होती है. अगर आप ध्यानपूर्वक मंत्र जाप करते हैं तो माता लक्ष्मी की कृपा से आपके घर के भंडार सदैव धन धान्य से भरे रहते हैं. तो आप अपने लकी मंत्र को इस रात सिद्ध करके उसका जीवनभर जाप करें. अगर ये मंत्र आप सिद्ध करते इसका लगातार जाप करते हैं तो मुश्किल से मुश्किल समय में आपको समाधान मिल जाता है. 

यह भी पढ़ें : Diwali Puja Vidhi : ये है दिवाली पूजा विधि, जानें शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी जी की कथा और आरती

यह भी पढ़ें : Ganesh Ji Ki Aarti: जय गणेश, जय गणेश... पूरी आरती पढ़ें और इसका महत्त्व जानें 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)