Holi 2024: होली पर चंद्र ग्रहण का साया, बस कर लें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी बेहद प्रसन्न

Chandra Grahan On Holi 2024: ज्योतिष की मानें तो इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान ये विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

Chandra Grahan On Holi 2024: ज्योतिष की मानें तो इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है. ऐसा माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दौरान ये विशेष कार्य करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में.

author-image
Sushma Pandey
New Update
Chandra Grahan On Holi 2024

Chandra Grahan On Holi 2024( Photo Credit : news nation)

Chandra Grahan On Holi 2024: रंगों का त्योहार होली हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार इस बार होली 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा.  इस बार होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है. ज्योतिष की मानें तो ऐसा संयोग करीब 100 बाद हुआ है. हालांकि इस ग्रहण का असर भारत पर नहीं होगा. लेकिन अगर आप इस दिन ये काम कर लेंगे तो इससे धन की देवी आपसे बेहद प्रसन्न हो जाएंगी. ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से जातकों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पडे़गा. 

होली के दिन करें चंद्र देव की पूजा

Advertisment

इस बार करीब 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. हालांकि यह भारत में नहीं दिखाई देगा जिसकी वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. लेकिन ज्योतिष की मानें तो अगर आप इस दिन इस मंत्र का जाप करने के साथ चंद्र देव की पूजा करेंगे तो इससे चंद्रदेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. मंत्र है - 'ऊं सों सोमाय नम:'

इन चीजों का करें दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन अगर आप चंद्रदेव से जुड़ी चीजों का दान करेंगे तो इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. इस दिन आप  सफेद वस्तुएं जैसे दूध, चावल, दही का दान कर सकते हैं. 

लक्ष्मी जी के मंत्रों का करें जाप 

चंद्र ग्रहण के दौरान 'ॐ लक्ष्मी नमः' मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. आप इस मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं. इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर जमकर अपनी कृपा बरसाएंगी. 

इन बातों का रखें ध्यान 

ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है. इसलिए चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण न करें. इसके साथ ही चंद्र ग्रहण के दौरान घर के मंदिर में रखी देवी-देवताओं की मूर्ति को भी स्पर्श न करें. ज्योतिष के अनुसार ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

ये भी पढ़ें - 

Holi 2024: क्या जैन धर्म में भी खेली जाती है होली, जानें इसके धार्मिक महत्व

Holi Mantra: होली दहन पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगी शक्ति और हर मुसीबत से मुक्ति

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi lunar eclipse 2024 when is holi 2024 Religion Religion News chandra grahan 2024 on holi chandra grahan 2024
Advertisment