चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

चंद्र ग्रहण आज यानी शुक्रवार रात 11.54 बजे से शुरु होकर 28 जुलाई यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
चंद्र ग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें ये काम

सांकेतिक फोटो

सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण आज लगने वाला है। चंद्र ग्रहण आज यानी शुक्रवार रात 11.54 बजे से शुरु होकर 28 जुलाई यानी शनिवार सुबह 3.49 बजे तक रहेगा। करीब 4 घंटे तक चांद पर ग्रहण लगेगा।

Advertisment

इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा लाल रंग का दिखेगा जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार चंद्र ग्रहण के दौरान बहुत सारी चीजें नहीं करनी चाहिए।

और पढ़ें : ब्लड मून: 27 जुलाई को पड़ेगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्र गहण, पृथ्वी के करीब पहुंचेगा मंगल

ग्रहण के दौरान ये काम नहीं करना चाहिए-

  • कोई शुभ कार्य चंद्र ग्रहण के दौरान नहीं करना चाहिए।
  • भगवान की मूर्ति को स्पर्श नहीं करना चाहिए।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो भोजन बनाए और ना ही ग्रहण करें।
  • गर्भवती महिलाएं ना तो घर से निकले और ना ही किसी तेज हथियार का प्रयोग करें।
  • चंद्र ग्रहण के दौरान मन में बुरे विचार ना लाए, क्योंकि इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

ग्रहण के दौरान और बाद में करें ये काम-

  • ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करें।
  • भगवान के नाम का स्मरण करें।
  • ग्रहण के बाद तुरंत स्नान करें और 'ॐ चन्द्राय: नमः' मन्त्र का जाप करते हुए पूजा-अर्चना करें।
  • यथासंभव किसी जरूरतमंद को दान देना भी फलदायी होता है।

और पढ़ें : गुरु पूर्णिमा 2018 पर अनोखा संयोग, पड़ेगा 21वीं सदी का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण

Source : News Nation Bureau

Lunar Eclipse 2018 Time chandra grahan 2018 Sutak chandra grahan
      
Advertisment