Swapna Shastra: किस घड़ी में देखा सपना होता है सच, आइए जानते हैं सपनों का समय

Dream Come True: सपनों के सच होने का समय क्या है अगर आप ये जान लेंगे तो सूकून से सोएंगे. सपने हम सभी देखते हैं लेकिन क्या सभी सपने सच होते हैं... अगर नहीं.. तो किस समय देखे सपने होते हैं सच आइए जानते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Swapna Shastra: किस घड़ी में देखा सपना होता है सच, आइए जानते हैं सपनों का समय

Swapna Shastra( Photo Credit : news nation)

Swapna Shastra: सपना भी कमाल की चीज होती है. कभी डरा जाता है कभी खुश कर देता है. लेकिन एक सवाल हमेशा आपके दिल में उठता होगा आखिर जो सपना रात मे देखा वो सच होगा भी या नहीं. कौन सा सपना सच होता है और कौन सा सपना झूठा साबित होता है इस बारे में स्वप्न शास्त्र में बताया गया है. हम रात को कितने बजे सोते हैं और सुबह कितने बजे उठते हैं इसका प्रभाव भी रात को देखे गए सपने के समय पर असर डालता है. तो आइए जानते हैं कि किस समय देखे गए सपने सच होते हैं और किस समय देखे सपने बुरे फल देते हैं. 

Advertisment

सपनों का सच होने का समय

- सोने के पहले तीन घंटे में देखा जाने वाला सपना एक साल में शुभ या अशुभ फल देता है.

- सोने के बाद तीन से 6 घंटे के बीच देखा गया सपना 9 महीने में शुभ या अशुभ फल देता है.

- सोने के बाद 9 से 12 घंटे के बीच देखा गया सपना तीन महीने में शुभ या अशुभ फल देता है.

- सोने के 12 घंटे बा द देखा गया सपना एक महीने में शुभ या अशुभ फल दे देता है.

- सुबह के वक्त देखा गया सपना जल्द ही फल दे देता है.

- दिन निकलने के बाद देखे जाने वाले सपने का फल 15 दिनो के अंदर ही मिल जाता है.

- रात में तीन बजे से सुबह सूरज निकलने से पहले देखा गया सपना सात दिन में फल देता है.

- आधी रात 12 बजे के आसपास देखा गया सपना 1 महीने में फल देता है.

- एक रात में एक से अधिक सपने आएं तो आखिरी में आए सपने का ही असर होता है.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion Dream Dreams meaning Swapna Shastra Dreams
      
Advertisment