/newsnation/media/post_attachments/images/2022/06/29/article1-82.jpg)
आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि का कल से होगा शुभारंभ, जानें घटस्थापना समय ( Photo Credit : News Nation)
Ashadha Gupt Navratri 2022 Ghatsthapna Shubh Muhurt: शक्ति साधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व 'नवरात्रि', को सनातन धर्म का सबसे पवित्र और ऊर्जादायक पर्व माना गया है. हिंदू पंचांग के अनुसार, साल में चार नवरात्रि पड़ती है जो पौष, चैत्र, आषाढ़ और अश्विन मास में पड़ती हैं. जिसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती हैं और दो सार्वजनिक होती हैं. आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 30 जून 2022 से शुरू होंगी. इस बार इनकी समाप्ति 09 जुलाई 2022 को होगी. इस दौरान प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है. गुप्त नवरात्रि में साधक महाविद्याओं के लिए खास साधना करते हैं. आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि विशेष फल देने वाली होती है. देवी मां के दस महाविद्या स्वरूप की साधना से जीवन के कष्टों का समाधान होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की तिथियां और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त.
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2022 तिथि
पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जून, गुरुवार से हो रही है. इसका समापन 09 जुलाई, शनिवार को होगा.
प्रतिपदा तिथि का आरंभ - 29 जून 2022, सुबह 8 बजकर 21 मिनट
प्रतिपदा तिथि का समाप्ति - 30 जून 2022, सुबह 10 बजकर 49 मिनट
गुप्त नवरात्रि शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त - 30 जून 2022, सुबह 11 बजकर 57 से 12 बजकर 53 मिनट तक.
घट स्थापना मुहूर्त - 30 जून 2022, सुबह 5 बजकर 26 मिनट से 6 बजकर 43 मिनट तक.