अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए आखिरी जत्था रवाना

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था शनिवार को रवाना हुआ।

अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था शनिवार को रवाना हुआ।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए आखिरी जत्था रवाना

अमरनाथ तीर्थयात्रा पर आखिरी जत्था रवाना

इस साल अमरनाथ तीर्थयात्रा के लिए 52 श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था शनिवार को रवाना हुआ। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एस.डी. सिंह जामवाल ने कहा कि अब किसी भी यात्री को यात्रा के लिए जाने की अनुमति नहीं होगी क्योंकि इस वर्ष यह यात्रा सात अगस्त को समाप्त हो रही है। 

Advertisment

अधिकारियों के अनुसार, 'तीर्थयात्रियों का जत्था तड़के 2.55 बजे भगवती नगर यात्री निवास से कड़ी सुरक्षा के बीच तीन वाहनों के काफिले में रवाना हुआ। इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से रवाना होने वाला यह आखिरी जत्था है।'

यह भी पढ़ें: चीनी मुक्केबाज को हराने रिंग में विजेंदर, सचिन भी देखेंगे मैच

इस साल शुक्रवार शाम तक करीब 2,58,414 श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। 40 दिनों की यह वार्षिक यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और यह सात अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर समाप्त होगी। इसी दिन रक्षाबंधन भी है। सात अगस्त की सुबह तीर्थस्थल में 'छड़ी मुबारक' लाई जाएगी, जिसके बाद मंदिर में अंतिम पूजा के साथ ही यात्रा समाप्त हो जाएगी।
पिछले साल केवल 2.30 लाख तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ यात्रा की थी।

इस साल यात्रा के दौरान 48 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इनमें से आठ की मौत आतंकवादी हमले में और 17 की एक सड़क दुर्घटना में हुई, जबकि 23 श्रद्धालुओं की मौत स्वाभाविक कारणों से हुई।

यह भी पढ़ें: WAC: आखिरी बार रेसिंग ट्रैक पर दिखेंगे उसेन बोल्ट, शनिवार शाम को है मुकाबला

Source : IANS

amarnath yatra jammu pilgrims baba barfani
Advertisment