Aaj Ka Panchang 4 October 2024: क्या है 4 अक्टूबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 4 October 2024: हिंदू पंचांग में हर तिथि का और उस दिन के नक्षत्र का खास महत्व होता है. आज नवरात्रि का दूसरा दिन भी है, तो आइए जानते हैं कि आज किस नक्षत्र और शुभ योग में आप पूजा करने वाले हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Panchang 4 October 2024

Aaj Ka Panchang 4 October 2024

Aaj Ka Panchang 4 October 2024: आज का पंचांग - 4 अक्टूबर 2024 शुक्रवार आश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज चित्रा नक्षत्र है. चित्रा नक्षत्र, नौ नक्षत्रों में से एक है और इसे एक शुभ नक्षत्र माना जाता है. यह नक्षत्र कला, सौंदर्य और रचनात्मकता से जुड़ा हुआ है. जब नवरात्रि का दूसरा दिन चित्रा नक्षत्र में आता है, तो इसका विशेष महत्व होता है. दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ब्रह्मचारिणी का अर्थ है ब्रह्मचर्य का पालन करने वाली. चित्रा नक्षत्र की ऊर्जा भी एकाग्रता और ज्ञान प्राप्ति से जुड़ी होती है, जो देवी ब्रह्मचारिणी के स्वरूप से मेल खाती है.

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- द्वितीया - 29:33:01 तक

नक्षत्र- चित्रा - 18:38:30 तक

करण- बालव - 16:18:06 तक, कौलव - 29:33:01 तक

पक्ष- शुक्ल

योग- वैधृति - 29:20:23 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:15:52

सूर्यास्त- 18:03:04

चन्द्र राशि- तुला

चन्द्रोदय- 07:25:00

चन्द्रास्त- 18:47:00

ऋतु- शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946 क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 19

मास पूर्णिमांत- आश्विन

मास अमांत- आश्विन

दिन काल- 11:47:12

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:37:18 से 09:24:27 तक, 12:33:02 से 13:20:11 तक

कुलिक- 08:37:18 से 09:24:27 तक

कंटक- 13:20:11 से 14:07:19 तक

राहु काल- 10:41:04 से 12:09:27 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 14:54:28 से 15:41:37 तक

यमघण्ट- 16:28:46 से 17:15:55 तक

यमगण्ड- 15:06:15 से 16:34:39 तक

गुलिक काल- 07:44:16 से 09:12:40 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत- 11:45:53 से 12:33:02 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

तो आप अपने दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक अगर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर ध्यान रखते हैं और शुभ मुहूर्त में ही मंगल कार्य करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है. दैनिक पंचांग के अनुसार आप जीवन जिएं और फिर इसका प्रभाव देखें.

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

Religion News in Hindi hindu panchang हिंदू पंचांग Hindu Dharm Aaj Ka Panchang
      
Advertisment