Aaj Ka Panchang 27 September 2024: क्या है 27 सितंबर का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय

Aaj Ka Panchang 27 September 2024: अगर आप हिंदू पंचांग को ध्यान में रखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं और दिन में किसी भी अच्छे कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं तो आपको उस कार्य में सफलता मिलने के चांस अधिक होते हैं.

Aaj Ka Panchang 27 September 2024: अगर आप हिंदू पंचांग को ध्यान में रखकर अपने दिन की शुरुआत करते हैं और दिन में किसी भी अच्छे कार्य को करने से पहले शुभ मुहूर्त देखते हैं तो आपको उस कार्य में सफलता मिलने के चांस अधिक होते हैं.

author-image
Inna Khosla
New Update
Aaj Ka Panchang 27 September 2024

Aaj Ka Panchang 27 September 2024

Aaj Ka Panchang 27 September 2024: आज का पंचांग - 27 सितंबर 2024 शुक्रवार भाद्रपद कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज पुष्य नक्षत्र है. पितृ पक्ष और पुष्य नक्षत्र दोनों ही हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण माने जाते हैं. पितृ पक्ष में अपने पूर्वजों का श्राद्ध करने और उन्हें याद करने का रिवाज है, जबकि पुष्य नक्षत्र को शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. जब ये दोनों ही संयोग से एक साथ आते हैं, तो यह एक अत्यंत शुभ संयोग माना जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार आज राहु काल का समय क्या है,सूर्योदय कब होगा और सूर्यास्त का समय ये सारी जानकारी पंचाग में दी जाती है. साथ ही आज अभिजीत मुहूर्त है या नहीं और अशुभ घड़ी दिन में कितनी हैं ये भी सब जान लें. 

Advertisment

आज का पंचांग

तिथि- दशमी - 13:23:21 तक

नक्षत्र- पुष्य - 25:21:31 तक

करण- विष्टि - 13:23:21 तक, बव - 26:04:08 तक

पक्ष- कृष्ण

योग- शिव - 23:32:55 तक

वार- शुक्रवार

सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं

सूर्योदय- 06:12:09

सूर्यास्त- 18:11:14

चन्द्र राशि- कर्क

चन्द्रोदय- 26:03:00

चन्द्रास्त- 15:26:00

ऋतु- शरद

हिन्दू मास एवं वर्ष

शक सम्वत- 1946   क्रोधी

विक्रम सम्वत- 2081

काली सम्वत- 5125

प्रविष्टे / गत्ते- 12

मास पूर्णिमांत- आश्विन

मास अमांत- भाद्रपद

दिन काल- 11:59:04

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त- 08:35:58 से 09:23:55 तक, 12:35:40 से 13:23:36 तक

कुलिक- 08:35:58 से 09:23:55 तक

कंटक- 13:23:36 से 14:11:32 तक

राहु काल- 10:41:49 से 12:11:42 तक

कालवेला /अर्द्धयाम- 14:59:28 से 15:47:25 तक

यमघण्ट- 16:35:21 से 17:23:17 तक

यमगण्ड- 15:11:28 से 16:41:21 तक

गुलिक काल- 07:42:03 से 09:11:56 तक

शुभ समय (शुभ मुहूर्त)

अभिजीत11:47:43 से 12:35:40 तक

दिशा शूल

दिशा शूल- पश्चिम

तो आप अपने दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक अगर ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति पर ध्यान रखते हैं और शुभ मुहूर्त में ही मंगल कार्य करते हैं तो इससे आपको लाभ मिलता है. दैनिक पंचांग के अनुसार आप जीवन जिएं और फिर इसका प्रभाव देखें.

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: जीवन में अपार सफलता चाहते हैं तो इन 10 जगहों पर हमेशा चुप रहें

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

hindu panchang Aaj Ka Panchang रिलिजन न्यूज Daily panchang
      
Advertisment