Aaj Ka Panchang 27 February 2022: विजया एकादशी के व्रत से दुश्मनों का होता है खात्मा, भय पर मिलती है जीत... जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का नक्षत्र

27 फरवरी 2022 को पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. यानी कि आज विजया एकादशी है. विजया एकादशी के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज के दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का नक्षत्र.

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
Capture

विजया एकादशी के व्रत से जुड़ी इन महत्वपूर्ण बातें का जरूर रखें ध्यान ( Photo Credit : Social Media)

Aaj Ka Panchang 27 February 2022: आज रविवार का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज धनु राशि में रहेगा. आज के दिन फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी की तिथि है. जो प्रात: 8 बजकर 15 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी की तिथि प्रारंभ होगी. आज विजया एकादशी है. विजया एकादशी के व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. ऐसे में चलिए जानते हैं आज के दिन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का नक्षत्र. वहीं, आज के नक्षत्र की बात करें तो, पंचांग के अनुसार पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है. आज व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि की रात बदल जाएगा भाग्य, ग्रहों से जुड़े सभी दोष होंगे दूर... बस करना होगा ये खास 'गृह तंत्र उपाय'

विजया एकादशी 2022 (Vijaya Ekadashi 2022)
27 फरवरी 2022 को रविवार का दिन है. इस दिन एकादशी की तिथि है. फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 27 फरवरी 2022 रविवार को राहुकाल दोपहर: 4 बजकर 53 मिनट से शाम: 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

27 फरवरी 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 27 February 2022)
- विक्रमी संवत्: 2078
- मास पूर्णिमांत: फाल्गुन
- पक्ष: कृष्ण
- दिन: रविवार
- ऋतु: वसंत
- तिथि: एकादशी - 08:15:30 तक, द्वादशी - 29:45:29 तक
- नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा - 08:49:32 तक
- करण: बालव - 08:15:30 तक, कौलव - 19:00:32 तक
- योग: व्यतीपात - 17:37:41 तक
- सूर्योदय: 06:48:57 AM
- सूर्यास्त: 18:19:25 PM
- चन्द्रमा: धनु राशि - 14:22:55 तक
- राहुकाल: 16:53:06 से 18:19:25 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
- शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 12:11:10 से 12:57:11 तक
- दिशा शूल: पश्चिम

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2022: भगवान शिव के आंसुओं से मिट जाती है हर बाधा, जानिए सर्वसिद्ध रुद्राक्ष के रहस्य की गाथा

अशुभ मुहूर्त का समय
- दुष्टमुहूर्त: 16:47:21 से 17:33:23 तक
- कुलिक: 16:47:21 से 17:33:23 तक
- कंटक: 10:39:06 से 11:25:08 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम: 12:11:10 से 12:57:11 तक
- यमघण्ट: 13:43:13 से 14:29:15 तक
- यमगण्ड: 12:34:10 से 14:00:29 तक
- गुलिक काल: 15:26:47 से 16:53:06 तक

today panchang 2022 hindu calendar News in Hindi आज का पंचांग Astrology aaj ki tithi hindi panchang falgun month panchang 2022 panchang 27 February 2022 panchang Daily panchang F Aaj Ka Panchang rahukaal shubh muhurat today panchang in hindi panchang date
      
Advertisment