Aaj Ka Panchang 25 March 2022: आज शुक्रवार के दिन ग्रहों की बदलती चाल से होगा चमत्कार... इस नक्षत्र, तिथि और शुभ मुहूर्त में किये गए सभी कार्य होंगे सफलतापूर्वक संपन्न

25 मार्च 2022 यानी कि शुक्रवार के पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज के दिन ग्रहों कि दिशा और दशा का काफी अच्छा प्रभाव रहेग. ऐसे में आज के दिन इस नक्षत्र या शुभ मुहूर्त में किया गया काम आज सौ फीसदी सफलता दिलाएगा.

author-image
Gaveshna Sharma
New Update
आज शुक्रवार के दिन ग्रहों की बदलती चाल से होगा चमत्कार, देखें पंचांग

आज शुक्रवार के दिन ग्रहों की बदलती चाल से होगा चमत्कार, देखें पंचांग ( Photo Credit : Social Media)

Aaj Ka Panchang 25 March 2022: आज का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज धनु राशि में रहेगा. 25 मार्च 2022 यानी कि शुक्रवार के पंचांग के अनुसार आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. आज वरियान योग का निर्माण हो रहा है. वहीं, नक्षत्र की बात करें तो आज पंचांग के अनुसार मूल नक्षत्र है. जो शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. आज के दिन ग्रहों कि दिशा और दशा का काफी अच्छा प्रभाव रहेग. ऐसे में आज के दिन इस नक्षत्र या शुभ मुहूर्त में किया गया काम आज सौ फीसदी सफलता दिलाएगा. 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Ear Piercing Mystery and Health Benefits: धर्म और विज्ञान का ये कैसा जादूई करिश्मा, कान छिदवाने से इन बीमारियों समेत कभी नहीं होता लकवा

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 25 मार्च शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

मां लक्ष्मी की करें पूजा (Mata Lakshmi Puja Vidhi)
हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी एक देवी या देवता को समर्पित है. आज शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी के पूजन के लिए जाना जाता है. ऐसे में आपका विधिवत माता लक्ष्मी की पूजा करना आपके लिए धन और सौभाग्य के द्वार खोल सकता है. अगर आप विधि विधान से पूजा नहीं कर सकते हैं तो भी कोई समस्या नहीं. वो मां है सबकी परिस्थिति समझती हैं. ऐसे में आप बस पूर्ण श्रद्धा के साथ उनका स्मरण भी करेंगे तब भी मां की कृपा आप पर और आपके पूरे परिवार पर बनी रहेगी. 

25 मार्च 2022 पंचांग (Aaj Ka Panchang 25 March 2022)
- विक्रमी संवत्: 2078
- मास पूर्णिमांत: चैत्र
- पक्ष: कृष्ण
- दिन: शुक्रवार
- ऋतु: वसंत
- तिथि: अष्टमी - 22:06:42 तक
- नक्षत्र: मूल - 16:08:07 तक
- करण: बालव - 11:09:12 तक, कौलव - 22:06:42 तक
- योग: वरियान - 25:45:31 तक
- सूर्योदय: 06:20:01 AM
- सूर्यास्त: 18:34:58 PM
- चन्द्रमा: धनु राशि 
- राहुकाल: 10:55:38 से 12:27:30 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
- शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त - 12:03:00 से 12:52:00 तक
- दिशा शूल: पश्चिम

अशुभ मुहूर्त का समय
- दुष्टमुहूर्त: 08:47:01 से 09:36:01 तक, 12:52:00 से 13:41:00 तक
- कुलिक: 08:47:01 से 09:36:01 तक
- कंटक: 13:41:00 से 14:30:00 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम: 15:18:59 से 16:07:59 तक
- यमघण्ट: 16:56:59 से 17:45:59 तक
- यमगण्ड: 15:31:14 से 17:03:06 तक
- गुलिक काल: 07:51:54 से 09:23:46 तक

today panchang 2022 News in Hindi आज का पंचांग Astrology aaj ki tithi आज का पंचांग पंचांग hindi panchang panchang 2022 panchang Daily panchang Aaj Ka Panchang 25 March 2022 Aaj Ka Panchang rahukaal hindu shubh muhurat today panchang in hindi panchang date
      
Advertisment